facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स में 760 अंक का तगड़ा उछाल; पेटीएम-इंडसइंड बैंक का स्टॉक 5 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 1:48 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

स्टॉक मार्केट में सोमवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स लगभग 766.9 अंक उछलकर 61,821.19 पर पहुंच गया। कंपनियों के चौथी तिमाही के दमदार नतीजों और अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव रुख से बाजार में तेजी आई है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 के शेयर हरे निशान में जबकि केवल तीन के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में तेजी का माहौल है।

इस बीच, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम का शेयर ट्रेडिंग सेशन के दौरान लगभग पांच प्रतिशत उछलकर 726 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने हाल ही में 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये है जिससे उसके शेयर में तेजी आई है।

पेटीएम का घाटा 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 168 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहल की इसी तिमाही में 763 करोड़ रुपये पर था।

खबर लिखे जाने के समय यानी 1:30 बजे पेटीएम का शेयर 4.89 प्रतिशत यानी 33.75 रुपये बढ़कर 723.35 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, स्टॉक मार्केट 756.27 अंक की तूफानी

वहीं, इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 1:30 बजे 4.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1120.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement