facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र चुनाव की जीत से बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स फिर पहुंचा 80 हजार के पार

Advertisement

11 सत्रों के बाद सेंसेक्स दोबारा 80,000 के स्तर पर पहुंचा है। बीते दो सत्र में सेंसेक्स 3.8 फीसदी और निफ्टी 3.7 फीसदी चढ़ा है।

Last Updated- November 25, 2024 | 10:50 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र विधान सभा में प्रचंड जीत के बाद बेंचमार्क सूचकांकों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। इसके साथ ही एमएससीआई पुनर्संतुलन के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की पैसिव लिवाली से भी बाजार को दम मिला।

सेंसेक्स 993 अंक या 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 80,110 पर बंद हुआ। निफ्टी 315 अंक या 1.3 फीसदी चढ़कर 24,222 पर बंद हुआ। 11 सत्रों के बाद सेंसेक्स दोबारा 80,000 के स्तर पर पहुंचा है। बीते दो सत्र में सेंसेक्स 3.8 फीसदी और निफ्टी 3.7 फीसदी चढ़ा है।

विदेशी निवेशकों ने 9,948 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जो 20 सितंबर के बाद सबसे बड़ी लिवाली है। 27 सितंबर से विदेशी निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। इस बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,907 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जो एक दिन में उसकी ओर से की गई सबसे बड़ी बिकवाली है।

विशेषज्ञों ने कहा कि एमएससीआई लिवाली के कारण संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी हुई है और बिकवाली के रूझान में कोई बदलाव नहीं आया है। एचडीएफसी बैंक में 2.2 फीसदी की तेजी आई और सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त में इसका योगदान सबसे ज्यादा रहा। सिटीबैंक द्वारा रेटिंग बढ़ाए जाने से रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 2 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ।

एवेंडस कैपिटल प​ब्लिक मार्केट्स अल्टरनेट स्टैटजीज के सीईओ एंड्रयू हॉलैंड ने कहा, ‘विदेशी निवेशकों की लिवाली मुख्य रूप से एमएससीआई खरीदारी के कारण हुई है। इसके साथ ही चुनाव के नतीजों से भी बाजार में थोड़ी तेजी आई।’

अदाणी समूह के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। समूह के 5 शेयर लाभ में और 5 गिरावट में बंद हुए। अदाणी समूह के शेयरों में एसीसी में सबसे ज्यादा 2.5 फीसदी की तेजी आई। अदाणी ग्रीन 8.1 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ। महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद पूंजीगत व्यय बढ़ने की उम्मीद से बुनियादी ढांचा और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखी गई।

जियोजित फाइनैं​शियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई जबकि पूंजीगत खर्च से संबं​धित क्षेत्रों जैसे बुनियादी ढांचा, पूंजीगत वस्तुओं और औद्योगिक क्षेत्रों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। अच्छे मॉनसून, त्योहार और शादी-विवाह के मौसम से दूसरी छमाही में संभावनाएं बेहतर दिख रही हैं। इससे दूसरी तिमाही में कंपनियों की आय में गिरावट का असर थोड़ा कम हो सकता है।’

अमेरिका में 10 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड घटकर 4.36 फीसदी रह गई। डॉलर सूचकांक भी 0.4 फीसदी नीचे 1.287 पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड 1.1 फीसदी नरम होकर 74.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement