facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Medi Assist के शेयरों में 14% की जोरदार तेजी, 8 महीने में सबसे बड़ी बढ़त

Advertisement

Medi Assist Share News: पैरामाउंट टीपीए क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है जिसका स्वामित्व फेयरफैक्स एशिया और शाह परिवार के पास है।

Last Updated- August 27, 2024 | 12:53 PM IST
share news
Representative Image

Medi Assist Share News: मंगलवार को सुबह के कारोबार में मेडि असिस्ट हेल्थकेयर (Medi Assist Healthcare Services Ltd) के शेयरों में 14% की जोरदार तेजी दर्ज की गई। यह प्रमुख हेल्थ-टेक और इंश्योरेंस-टेक कंपनी का शेयर ₹639 प्रति शेयर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले आठ महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे वृद्धि है।

क्यों आया शेयरों में उछाल?

बीमा कंपनियों को तीसरे पक्ष की प्रशासनिक सेवाएं (टीपीए) देने वाली कंपनी मेडि असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने सोमवार को कहा कि वह 400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सौदे में पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज एंड इंश्योरेंस टीपीए का पूर्ण अधिग्रहण करेगी।

मेडिअसिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी मेडिअसिस्ट इंश्योरेंस टीपीए ने मुंबई स्थित पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज एंड इंश्योरेंस टीपीए का अधिग्रहण करने के लिए फेयरफैक्स एशिया और नयन शाह एंड फैमिली के साथ समझौता किया है।

पैरामाउंट टीपीए क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है जिसका स्वामित्व फेयरफैक्स एशिया और शाह परिवार के पास है।

इस अधिग्रहण सौदे का कुल मूल्य 311.8 करोड़ रुपये है, जिसमें से करीब 110 करोड़ रुपये नकद दिए जाएंगे। यह अधिग्रहण भारत के सबसे बड़े टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) सौदों में से एक है, जिसे बीमा नियामक इरडा से मंजूरी लेनी होगी।

मेडिअसिस्ट ने कहा कि पैरामाउंट टीपीए का अधिग्रहण करने के बाद, उसकी बाजार हिस्सेदारी समूह खंड में 36.6 प्रतिशत और पूरे स्वास्थ्य बीमा उद्योग में 23.6 प्रतिशत हो जाएगी।

पैरामाउंट टीपीए वर्तमान में 30 बीमा कंपनियों और 3,000 से अधिक समूह ग्राहकों और खुदरा पॉलिसीधारकों के साथ काम करता है।

वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार, पैरामाउंट कुल राजस्व के आधार पर चौथी सबसे बड़ी TPA है और समूह प्रीमियम के मामले में भारत में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी समूह खंड में ₹34 अरब और खुदरा खंड में ₹4.5 अरब के प्रीमियम का प्रबंधन करती है। इसके अलावा, पैरामाउंट महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभों का प्रशासन भी करती है।

कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, FY24 में, पैरामाउंट ने समूह खंड में 6.3% का बाजार हिस्सा और कुल स्वास्थ्य बीमा उद्योग में प्रीमियम के आधार पर 4% का हिस्सा हासिल किया।

Medi Assist के शेयरों में उछाल

Medi Assist Healthcare Services Ltd के शेयर में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 561.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 620.00 रुपये पर खुला। इसके बाद, शेयर 635 रुपये के पार पहुंच गया।

 

 

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement