facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मांगे गए दस्तावेज सेबी को मुहैया कराएं सुभाष चंद्रा

Advertisement

चंद्रा के वकील ने यह कहते हुए सेबी के समन को चुनौती दी थी कि दस्तावेज मुहैया कराने के लिए जारी समन में नियामक ने टिप्पणी मांगी थी जो कारण बताओ नोटिस के जरिये दी जा सकती है।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:11 PM IST
मांगे गए दस्तावेज सेबी को मुहैया कराएं सुभाष चंद्रा, Bombay HC directs Subhash Chandra to furnish documents sought by Sebi

बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को निर्देश दिया कि रकम की कथित हेराफेरी के मामले में वह बाजार नियामक सेबी की तरफ से मांगी गई सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराएं।

27 मार्च को जारी सेबी के समन पर जवाब देने के लिए चंद्रा को 4 हफ्ते का समय दिया गया है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि चंद्रा 12 जनवरी के बाजार नियामक के पिछले समन का जवाब नहीं दे सकते हैं।

वकील ने कहा कि जनवरी में भेजे गए समन का जवाब देते हुए ज़ी पहले ही नियामक के पास सूचना जमा करा चुकी है। चंद्रा ने सेबी के समन के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।

ज़ी के पूर्व चेयरमैन की एक अलग अपील पर प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) में 29 जुलाई को सुनवाई होनी है। चंद्रा के वकील ने यह कहते हुए सेबी के समन को चुनौती दी थी कि दस्तावेज मुहैया कराने के लिए जारी समन में नियामक ने टिप्पणी मांगी थी जो कारण बताओ नोटिस के जरिये दी जा सकती है।

अदालत ने स्पष्ट किया है कि सेबी के समन के जवाब में कोई टिप्पणी नहीं देनी है। लेकिन उसने नियामक को ​निर्देश देने वाली उस अपील को खारिज कर दिया कि अगर ज़ी से और सूचना की दरकार है तो वह नया समन जारी करे। पीठ ने कहा कि अगर और दस्तावेज या सूचना की दरकार है तो वह ज़ी को नया संचार भेज सकता है या समन जारी कर सकता है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement