facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंसेंटिव जारी रखे जाने की खबर से Sula Vineyards के शेयरों में तेजी

Advertisement

सुला के राजस्व में महाराष्ट्र का योगदान करीब आधा है और उसके परिचालन मुनाफे (एबिटा) में करीब 60 फीसदी।

Last Updated- January 08, 2024 | 10:27 PM IST
Sula Vineyards

सुला विनेयार्ड का शेयर सोमवार को 20 फीसदी उछल गया और दो दिन में उसकी कुल बढ़त 33.6 फीसदी पर पहुंच गई। शेयर में इस खबर के चलते तेजी आई है कि महाराष्ट्र सरकार ने शराब उद्योग प्रोत्साहन योजना (विप्स) के विस्तार का फैसला लिया है, जिसके तहत वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) का 80 फीसदी सब्सिडी के तौर पर पांच साल के लिए रिफंड किया जाता है।

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने एक नोट में कहा कि इस प्रोत्साहन योजना का जारी रहने से निवेशकों की अहम चिंता दूर हुई है। साथ ही नियामकीय अनिश्चितता भी खत्म होगी। ऐसे में इसकी आय को लेकर बेहतर स्पष्टता नजर आ रही है और इसमें दोबारा रेटिंग संभव है।

हम इसकी उचित कीमत बढ़ाकर 600 रुपये कर रहे हैं, जिससे सुला का मूल्यांकन वित्त वर्ष 2026 ई के लिए 40 गुना पीई पर पहुंच जाता है, जिसमें शेयर बढ़ोतरी को आंशिक तौर पर शामिल किया गया है। देश की सबसे बड़ी और एकमात्र सूचीबद्ध वाइन उत्पादक का शेयर एनएसई पर 664 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

Also read: कंडोम बनाने वाली कंपनी में जमकर हो रहे निवेश, 6 महीने में 468 फीसदी उछले शेयर, इस ऐलान के बाद और आई तेजी

सुला के राजस्व में महाराष्ट्र का योगदान करीब आधा है और उसके परिचालन मुनाफे (एबिटा) में करीब 60 फीसदी। विश्लेषकों ने कहा कि सुला के शेयरों की ट्रेडिंग अन्य सूचीबद्ध शराब उत्पादक कंपनियों के मुकाबले छूट पर हो रही थी, जिसकी वजह प्रोत्साहन योजना को लेकर नियामकीय जानकारी का अभाव था।

कोटक के नोट में कहा गया है कि अनुकूल नियामकीय नीतियां मसलन विप्स (महाराष्ट्र में वैट 20 फीसदी है, जिसका 16 फीसदी सब्सिडी के रुप में विप्स के तहत वापस किया जाता है) और कम उत्पाद शुल्क (10 रुपये प्रति लीटर) ने देसी शराब विनिर्माताओं की मदद की है। 43.9 करोड़ रुपये का वैट रिफंड सुला के वित्त वर्ष 2023 के कुल एबिटा का 28 फीसदी है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement