facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Energy: सिर्फ 3-6 महीने में बनेगा तगड़ा मुनाफा! दमदार ऑर्डरबुक पर ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें शेयर

Advertisement

Suzlon Energy: रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, तेज़ ग्रोथ और सरकारी समर्थन से शेयर में दिख रही है तेजी की संभावना

Last Updated- August 06, 2025 | 2:59 PM IST
Suzlon Energy

एक्सिस सिक्योरिटीज ने विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy पर BUY रेटिंग दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 3 से 6 महीनों में यह शेयर मौजूदा भाव ₹65.40 से बढ़कर ₹72 तक जा सकता है – यानी करीब 10% का मुनाफा मिल सकता है।

मई 2025 तक कंपनी के पास 5.5 गीगावॉट का ऑर्डर बुक थी, जो अब तक का सबसे बड़ा है। इसमें 80% ऑर्डर कॉर्पोरेट और सरकारी कंपनियों (C&I और PSU) से जुड़े हैं। इसके अलावा, Suzlon के पास एक मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन भी है, जो अगले 2-3 साल की कमाई की गारंटी देती है।

डिलीवरी और प्रोडक्शन में जबरदस्त सुधार

FY25 में Suzlon ने 1,550 मेगावॉट की डिलीवरी की, जो पिछले साल के मुकाबले 118% ज्यादा है। कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता अब 4.5 GW हो चुकी है और FY26-FY27 में कंपनी को पूरा भरोसा है कि वह ऑर्डर बुक समय पर पूरा कर लेगी।

FY20 से FY25 के बीच Suzlon की कमाई 70% CAGR की रफ्तार से बढ़कर ₹10,851 करोड़ तक पहुंच गई। FY25-FY27 के बीच यह कमाई और तेज़ी से बढ़ने का अनुमान है यानी 40% CAGR तक। कंपनी ने खुद FY26 के लिए 60% की ग्रोथ का लक्ष्य रखा है।

FY25 की तीसरी तिमाही में Suzlon ने पुडुचेरी और दमन की फैक्ट्रियों को अपग्रेड किया। इससे कुल निर्माण क्षमता 3.2 GW से बढ़कर 4.5 GW हो गई। अब कंपनी रतलाम और जैसलमेर यूनिट्स में दो नई प्रोडक्शन लाइन भी शुरू करने वाली है।

यह भी पढ़ें: इश्यू प्राइस से 109% ऊपर भाव! ट्रकिंग ऐप वाली कंपनी के शेयर बने रॉकेट- क्या आपने किया है निवेश

सर्विस बिजनेस से स्थिर कमाई

Suzlon की O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) सर्विस से जुड़ी संपत्तियां FY24 में 2.5 GW से FY25 में 3.0 GW हो गईं। इस सेगमेंट से ₹220 करोड़ की कमाई हुई, जो पिछले साल से 3% ज्यादा है। यह सेगमेंट कंपनी को हर साल 4-5% बढ़ने वाली स्थिर कमाई देता है।

भारत में अभी कुल 52 GW विंड पावर है। CEA के अनुसार FY27 तक यह क्षमता 73 GW और FY32 तक 122 GW तक पहुंच सकती है। MNRE का लक्ष्य हर साल 10 GW नई विंड पावर लगाने का है – Suzlon को इसका फायदा मिल सकता है।

नई सरकारी नीति से मिलेगा सपोर्ट

MNRE ने हाल ही में विंड टर्बाइन के लिए ALMM नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सिर्फ अप्रूव्ड कंपनियों के पुर्जे इस्तेमाल किए जाएंगे। यह नियम भारतीय कंपनियों – खासकर Suzlon जैसी घरेलू कंपनियों के लिए फायदे की बात है।

एक्सिस सिक्योरिटीज का निष्कर्ष

Suzlon की स्थिति मजबूत है। कंपनी के पास ऑर्डर भी है, उत्पादन क्षमता भी, और आने वाले सालों में तेज ग्रोथ का माहौल भी। यही वजह है कि ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹72 रखा है – यानी करीब 10% की तेजी की संभावना।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement