facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Group को मिला 300 मेगावाट की विंड एनर्जी का ठेका, शेयरों में आया उछाल

Advertisement

Suzlon Group के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा कि कंपनी पहले भी अप्रावा के साथ काम कर चुकी है और एक बार उसके साथ जुड़कर खुश हैं।

Last Updated- December 28, 2023 | 1:05 PM IST
Suzlon Group

रिन्यूएबल एनर्जी समाधान प्रदान करने वाले सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) को अप्रावा एनर्जी (Apraava Energy) से 300 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुजलॉन कर्नाटक में ग्राहक की साइट पर हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और 100 पवन टरबाइन जेनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी।

बयान में कहा गया, सुजलॉन समूह को अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के लिए 300 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा कि कंपनी पहले भी अप्रावा के साथ काम कर चुकी है और एक बार उसके साथ जुड़कर खुश हैं।

अप्रावा एनर्जी के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा, ‘‘ हम सुजलॉन के साथ निरंतर साझेदारी की उम्मीद करते हैं। उनकी विशेषज्ञता, समृद्ध अनुभव और सर्वोत्तम श्रेणी के स्वदेशी समाधानों से फायदा मिलेगा।’’

ठेका मिलने के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में उछाल

ग्रुप को ठेका मिलने की खबरों के बाद ग्रुप के शेयरों ने भी तेजी पकड़ ली है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर 12:50 बजे 3.37 प्रतिशत या 1.25 रुपये के उछाल के साथ 38.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement