facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swashthik Plascon IPO Listing: दमदार लिस्टिंग से निवेशकों की बल्ले-बल्ले, मिला 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

स्वास्तिक प्लासकॉन कंपनी के काम के बारे में बात करें तो ये कंपनी PET बॉटल्स और PET प्रीफॉर्म्स बनाती है।

Last Updated- December 05, 2023 | 10:44 AM IST
Corona Remedies IPO listing

Swashthik Plascon IPO Listing: बॉटल बनाने वाली कंपनी की आज बाजार में दमदार एंट्री हुई है। आज कंपनी के शेयरों की BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत 86 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। इसकी 120.10 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 39.65 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद भी तेजी बरकरार रही।

भाव बढ़कर 126.10 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है यानी कि आईपीओ निवेशक 46.63 फीसदी मुनाफे में हैं।

कैसा मिला था रिस्पांस

कंपनी के 40.76 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 नवंबर- 29 नवंबर के बीच खुला था। निवेशकों ने पहले को इस आईपीओ में खास रुचि नहीं दिखाई थी लेकिन बाद में दूसरे और तीसरे दिन यानी 25 और 26 नवंबर को इसे तगड़ा रिस्पांस मिला। तीन दिन में ओवरऑल यह आईपीओ 15.43 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कंपनी के बारे में

स्वास्तिक प्लासकॉन कंपनी के काम के बारे में बात करें तो ये कंपनी PET बॉटल्स और PET प्रीफॉर्म्स बनाती है। PET बॉटल्स का इस्तेमाल फार्मा, लिक्वर, FMCG पैकेजिंग और बर्तन धोने के साबुन इत्यादि में होता है। PET प्रीफॉर्म्स का इस्तेमाल सॉफ्ट ड्रिंक बॉटल्स, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बॉटल्स और जूस बॉटल्स में होता है।

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी के वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो ये मजबूत होती दिख रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 6.91 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 13.01 लाख रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 3.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 

 

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement