facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹61 से ₹796 तक के टारगेट: ब्रोकरेज ने इन 2 स्टॉक्स पर जताया भरोसा

Advertisement

Stocks to buy: निफ्टी में हल्की बढ़त के बीच HDFC Securities ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र और महाराष्ट्र सीमलेस में तेजी के संकेत दिए हैं।

Last Updated- July 02, 2025 | 8:25 AM IST
Stock Market Today

मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में ज़्यादा हलचल नहीं दिखी। शुरुआती एक घंटे में थोड़ी बहुत उठापटक के बाद इंडेक्स पूरे दिन सीमित दायरे में ही बना रहा। दिन के अंत में निफ्टी सिर्फ 24 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25,541 पर बंद हुआ, जो 0.10% की बढ़त है।

हालांकि दिनभर की ट्रेडिंग शांत रही, लेकिन निफ्टी का बड़ा ट्रेंड अब भी पॉजिटिव बना हुआ है। इंडेक्स अपने सभी जरूरी मूविंग एवरेज (औसत) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बाज़ार में अभी भी खरीदारी का रुख कायम है।

आगे किन स्तरों पर ध्यान दें?

टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में 24,450 का स्तर निफ्टी के लिए छोटा सपोर्ट रहेगा। यानी अगर निफ्टी गिरेगा तो यहां से संभलने की संभावना है। वहीं, 25,670 का स्तर आने वाले समय में रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

ALSO READ | Stock Market Today: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार को बढ़त की उम्मीद

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: तेज़ी का संकेत, खरीदारी का मौका

मौजूदा भाव: ₹58.3 | स्टॉपलॉस: ₹54.7 | टारगेट: ₹61.7

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में हफ्ते के चार्ट पर “फ्लैग पैटर्न” से ऊपर की तरफ ब्रेकआउट मिला है, जो तेजी का संकेत है। इसके शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज मीडियम और लॉन्ग टर्म एवरेज से ऊपर चल रहे हैं, जो यह दिखाता है कि शेयर में मजबूत खरीदारी हो रही है। साथ ही, पीएसयू बैंक इंडेक्स ने भी अपने पुराने रेजिस्टेंस को पार कर लिया है।

ALSO READ | Stocks To Watch Today: Hero MotoCorp, JSW Energy, Maruti Suzuki जैसे स्टॉक्स पर 2 जुलाई को रखें फोकस

महाराष्ट्र सीमलेस: लंबे समय के बाद ब्रेकआउट

मौजूदा भाव: ₹758 | स्टॉपलॉस: ₹743 | टारगेट: ₹796

महाराष्ट्र सीमलेस के शेयर ने कई हफ्तों की सीमित चाल के बाद ऊपर की तरफ ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम यानी ट्रेडिंग में भी बढ़ोतरी हुई है, जो एक मजबूत सिग्नल है। डेली चार्ट पर टेक्निकल इंडिकेटर्स भी अब तेजी के संकेत दे रहे हैं। यह शेयर भी अपने सभी जरूरी मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है।

(नोट: यह विश्लेषण HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय राजानी द्वारा दिया गया है। इसमें दिए गए विचार उनके निजी हैं। निवेश से पहले अपने सलाहकार से राय ज़रूर लें।)

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement