facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Capital और boAt ने सेबी को सौंपी IPO फाइलिंग, टाटा समूह की दो दशक में दूसरी बड़ी पेशकश

Advertisement

कॉन्फीडेंशियल रूट से हुई डीआरएचपी दाखिल, टाटा कैपिटल का आईपीओ 2 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना

Last Updated- April 07, 2025 | 11:06 PM IST
GSP Crop Science IPO

टाटा संस की वित्तीय सेवा इकाई टाटा कैपिटल और ऑडियो एवं वियरेबल ब्रांड बोट की मूल कंपनी इमेजिन मार्केटिंग ने कॉन्फीडेंशियल फाइलिंग रूट के माध्यम से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) सौंपे हैं। दोनों कंपनियों ने सोमवार को अलग-अलग अखबारों में विज्ञापन देकर इसकी घोषणा की।

इस प्रक्रिया के तहत लोगों को आईपीओ की जानकारी नहीं बताई जाती है। लेकिन ­खबरों में अनुमान जताया गया है कि टाटा कैपिटल का आईपीओ लगभग 2 अरब डॉलर का है जबकि बोट का 25 करोड़ डॉलर से अधिक का हो सकता है। दोनों आईपीओ में ताजा इक्विटी जारी करने और सेकंडरी शेयर बिक्री शामिल किए जाने की संभावना है।

फरवरी में टाटा कैपिटल के बोर्ड ने आईपीओ और राइट्स इश्यू की योजनाओं को मंजूरी दी थी। यह लगभग दो दशक में टाटा समूह की किसी कंपनी का दूसरा आईपीओ होगा। इससे पहले 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज और 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के आईपीओ आए थे। शुरुआती नियामकीय जानकारी के अनुसार टाटा कैपिटल के आईपीओ में 23 करोड़ इक्विटी शेयर (10 रुपये की फेस वैल्यू) का नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

इसके साथ ही कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिये 1,504 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस राइट्स इश्यू को उसकी 93 फीसदी की मालिक टाटा संस पूरी तरह से सब्सक्राइब करेगी। यह लिस्टिंग आरबीआई के आदेश के अनुरूप है जिसके अनुसार ‘अपर लेयर’ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को सितंबर तक सूचीबद्ध होने की जरूरत है।

 

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement