facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कैपिटल का लाभ हुआ दोगुना, ओमेक्स को 185.77 करोड़ रु का शुद्ध घाटा

Advertisement

टाटा कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून में दोगुना से अधिक 1,040.93 करोड़ रुपये रहा। ओमेक्स को पहली तिमाही में 185.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

Last Updated- August 18, 2025 | 10:32 PM IST
q1 results

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून में दोगुना से अधिक होकर 1,040.93 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 472.21 करोड़ रुपये रहा था। टाटा कैपिटल ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 7,691.65 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 6,557.40 करोड़ रुपये थी।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने 47.58 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष इस महीने की शुरुआत में अद्यतन दस्तावेज दाखिल किए थे। मामले से परिचित व्यक्ति ने तब बताया था कि आईपीओ का आकार दो अरब अमेरिकी डॉलर हो सकता है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 11 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 21 करोड़ नए शेयर और 26.58 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 185.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। आमदनी घटने की वजह से कंपनी को घाटा झेलना पड़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 146.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। ओमेक्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय घटकर 298.03 करोड़ रुपये रह गई। 

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement