facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: Tata Group की कंपनी ने 110% डिविडेंड किया घोषित – जानिए रकम और तिमाही नतीजे

Advertisement

टाटा केमिकल्स के बोर्ड ने फंड जुटाने का भी फैसला लिया है। कंपनी ₹200 करोड़ तक का लोन ले सकती है या फिर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी कर सकती है।

Last Updated- May 07, 2025 | 6:58 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड ने 7 मई को मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे जारी किए। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 110 प्रतिशत डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि हर शेयर पर ₹11 का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड 86वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद दिया जाएगा। AGM के बाद, टैक्स काटने के बाद, डिविडेंड 5 दिन के अंदर शेयरधारकों को दिया जाएगा।

ALSO READ: Tata Steel Q4 रिजल्ट और डिविडेंड का ऐलान अगले हफ्ते, बोर्ड मीटिंग होगी इस तारीख को

₹200 करोड़ जुटाएगी कंपनी

टाटा केमिकल्स के बोर्ड ने फंड जुटाने का भी फैसला लिया है। कंपनी ₹200 करोड़ तक का लोन ले सकती है या फिर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी कर सकती है। ये फंड प्राइवेट प्लेसमेंट के ज़रिए जुटाए जाएंगे। इस फंड रेज़िंग से जुड़े सभी जरूरी फैसलों को लेने के लिए बोर्ड ने एक इंटरनल कमेटी को अधिकृत किया है। यह कमेटी लोन या NCD जारी करने की शर्तें तय करेगी और प्रक्रिया पूरी करेगी।

शेयर प्राइस में 1.25% की बढ़त

नतीजों और डिविडेंड की घोषणा के बाद टाटा केमिकल्स का शेयर आज बीएसई पर ₹826.30 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद ₹816.10 से 1.25 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement