facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata stock: 110% डिविडेंड घोषित करने का बाद कंपनी ने फिक्स कर दी रिकॉर्ड डेट, जानें डिटेल्स

Advertisement

Tata Chemicals ने पिछले कुछ सालों में भी अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दिया है।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:23 AM IST
tata chemicals

Tata Chemicals: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 और मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को ₹11 प्रति शेयर (यानि 110%) का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह डिविडेंड जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी के बाद मिलेगा। मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी को ₹67 करोड़ का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह घाटा ₹818 करोड़ था। यानी घाटा घटा है लेकिन अब भी मुनाफा नहीं हुआ।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा घटकर ₹354 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यानी 2023-24 में यह ₹449 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल आय भी घटकर ₹15,112 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹15,707 करोड़ थी।

Tata Chemicals: डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 जून 2025 तय की है। इसका मतलब यह हुआ कि जिन निवेशकों के पास 12 जून तक टाटा केमिकल्स के शेयर होंगे, वही डिविडेंड के हकदार होंगे। अगर AGM में इसे मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान 3 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इस दौरान टैक्स की कटौती भी होगी।

Also Read: ₹56 तक जा सकता है ये Media stock, Defence में भी है दम; एक्सपर्ट ने बताया TGT, SL

Tata Chemicals: पिछला डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड

टाटा केमिकल्स ने पिछले कुछ सालों में भी अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दिया है। साल 2022 में कंपनी ने ₹12.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके बाद 2023 में यह बढ़कर ₹17.50 प्रति शेयर हो गया। साल 2024 में कंपनी ने ₹15 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया। इससे साफ है कि कंपनी हर साल अपने मुनाफे का एक अच्छा हिस्सा शेयरधारकों के साथ बांटती रही है।

Tata Chemicals: शेयर प्राइस में हल्की गिरावट

7 मई को कंपनी के नतीजों के बाद 8 मई को टाटा केमिकल्स का शेयर बीएसई पर ₹858.85 पर बंद हुआ, जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.03% कम था।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement