facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की तैयारी में Tata Group

एपल इस समय भारत में अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिश में लगी हुई है।

Last Updated- April 20, 2024 | 8:14 AM IST
Tata Group

टाटा समूह भारत में आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पेगाट्रॉन कॉरपोरेशन में ऑपरेशंस का नियंत्रण हासिल करने की तैयारी में हैं। उसके लिए ग्रुप पेगाट्रॉन के साथ डील कर सकता है। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि ये डील मई महीने में फाइनल हो सकती है।

अगर ये डील होती है तो माना जा रहा है कि एपल इंक और टाटा ग्रुप के बीच के संबंध और मजबूत होंगे। एपल का हैंडसेंट एसेंबल करने वाली इस ताइवानी कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने का प्रोसेस अंतिम चरण में हैं।

बता दें, आईफोन का प्रोडक्शन प्लांट चेन्नई के पास है, जबकि एक और प्लांट लगामे के लिए काम चल रहा है। मनी कंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस डील के बाद पेगाट्रॉन टाटा ग्रुप को मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में मदद कर सकती है। डील पूरी होने के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड पेगाट्रॉन के ऑपरेशंस को चलाएगी।

ये भी पढ़ें-  रविवार को आएंगे Tesla के CEO Elon Musk, भारत बन सकता है स्टारलिंक से सेवा लेने वाला 71वां देश

बता दें, इससे पहले भी दोनों इकाइयों के बीच बातचीत की खबरें आई थीं। वहीं इस ताजा खबर को लेकर टाटा ग्रुप और पेगाट्रॉन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लेकिन इस डील को अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि एपल इस समय भारत में अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिश में लगी हुई है। वहीं स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भी कई तरह के फाइनेंशियल इंसेंटिव का ऐलान किया है।

First Published - April 20, 2024 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट