facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata EV IPO: TATA ग्रुप लाएगा निवेशकों के लिए बंपर कमाई का मौका, 2 बिलियन डॉलर जुटाएगी कंपनी

Advertisement

टाटा ग्रुप TPEML की लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। यह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी में एक अरब डॉलर का फंड जुटाया था।

Last Updated- February 26, 2024 | 1:17 PM IST
Tata Group new IPO

अगर आप भी आईपीओ में निवेश करते हैं और आने वाले समय में आईपीओ निवेश से पैसे कमाना चाहते हैं तो टाटा ग्रुप आपके लिए बड़ा मौका लेकर आने वाला है। टाटा अपने ईवी बिजनस को लिस्ट कराने की तैयारी में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) का आईपीओ आने वाले 12 से 18 महीनों में आ सकता है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए एक से दो अरब डॉलर जुटाने का प्लान कर सकती है।

गौरतलब है कि TPEML देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। ये कंपनी साल 2021 बनी थी और ये टाटा ग्रुप की सबसे नई कंपनी है। साथ ही यह टाटा ग्रुप की ये पहली कंपनी है जिसमें प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट का शेयर भी ज्यादा है। यह कंपनी नेक्सॉन.ईवी और टियागो.ईवी जैसी बेस्टसेलर गाड़ियां बनाती है।

यह भी पढ़ें: Mukka Proteins IPO: देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड हुआ फिक्स, 29 को खुल रहा आईपीओ

बिजनसलाइन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टाटा ग्रुप TPEML की लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। यह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी में एक अरब डॉलर का फंड जुटाया था। इसमें अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फंड टीपीजी ने सबसे ज्यादा निवेश किया था।

भारत की ईवी मार्केट में 73 फीसदी हिस्सेदारी

TPEML की भारत की ईवी मार्केट में 73 फीसदी हिस्सेदारी है। इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी 53,000 से अधिक ईवी बेच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की वैल्यूएशन 9.5 से 10 अरब डॉलर है। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में ईवी की हिस्सेदारी महज 12 फीसदी है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement