facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी की बीएसई पर हुई लिस्टिंग, न्यू एनर्जी और इलेक्ट्रिफिकेशन पर फोकस

Advertisement

चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। उनका कारोबार शानदार है, लेकिन उन्हें अभी और काम करना है

Last Updated- November 12, 2025 | 10:22 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स के वा​णि​ज्यिक वाहन कारोबार ने आज बीएसई पर शुरुआत की। इसके साथ ही वाहन विनिर्माता की अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहन परिचालन के लिए अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लंबे समय से नियोजित विभाजन प्रक्रिया पूरी हो गई।

टाटा संस और टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस समारोह में कहा कि यह सूचीबद्धता वा​णि​ज्यिक वाहन शाखा के विकास के अगले चरण के लिए मंच तैयार करता है, जो इले​क्ट्रिफिकेशन, हाइड्रोजन ट्रकों और नई ऊर्जा वाली बसों पर केंद्रित है और साथ ही ऋण-मुक्त बैलेंस शीट बनाए रखेगा।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। उनका कारोबार शानदार है, लेकिन उन्हें अभी और काम करना है क्योंकि अब हम इले​क्ट्रिफिकेशन, हाइड्रोजन ट्रकों, नई ऊर्जा वाली बसों और कई नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने कंपनी को ऋण मुक्त बनाया है, जिससे वे काफी साहसी बन पाए हैं।’

टाटा समूह की पुनर्गठन यात्रा में इस विभाजन को महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा, ‘टाटा मोटर्स आठ दशकों से भी अ​धिक समय से प्रतिष्ठित कंपनी रही है और ऐसे संगठन में संरचनात्मक बदलाव करना कभी आसान नहीं होता। लेकिन स्पष्ट विकास पथ वाली दो आर्थिक रूप से दमदार, स्वतंत्र कंपनियां बनाने के लिए यह विभाजन जरूरी था।’

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement