facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors: 14 अक्टूबर को तय है रिकॉर्ड डेट; शेयर ₹740 से गिरकर ₹688 पर, जानिए आगे की ट्रेडिंग रणनीति

Advertisement

Tata Motors: डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर में गिरावट, चार्ट के जरिए जानिए ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Last Updated- October 08, 2025 | 3:04 PM IST
Tata Motors

अगस्त में Tata Motors के बोर्ड ने फैसला किया था कि कंपनी का Commercial Vehicles (CV) बिजनेस अलग कर Tata Motors Commercial Vehicles (TMLCV) नाम की नई कंपनी बनाई जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपने Passenger Vehicles (PV) बिजनेस को Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) के साथ मिलाने की मंजूरी दी थी।

इसके बाद, Tata Motors ने 1 अक्टूबर को घोषणा की कि 14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास Tata Motors के शेयर होंगे, उन्हें Tata Motors Commercial Vehicles के शेयर 1:1 के अनुपात में (यानी एक शेयर के बदले एक शेयर) दिए जाएंगे।

शेयर में फिर आई गिरावट

हालांकि, इस घोषणा के बाद शेयर में तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। अक्टूबर की शुरुआत में ₹740 तक पहुंचने के बाद, Tata Motors का शेयर अगले चार ट्रेडिंग सेशन्स में करीब 7.5% गिरकर ₹688 तक आ गया। वर्तमान में शेयर अपने 200-Day Moving Average (200-DMA) के पास ट्रेड कर रहा है, जो एक महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर है।

अब जब डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट में सिर्फ तीन ट्रेडिंग सेशन बचे हैं, निवेशकों के बीच यह सवाल है। शेयर किस दिशा में जाएगा?

तकनीकी चार्ट क्या कहता है?

मौजूदा भाव: ₹688

संभावित टारगेट: ₹821 (ऊपर) / ₹600 (नीचे)

सपोर्ट स्तर: ₹667 और ₹620

रेजिस्टेंस: ₹740

तकनीकी तौर पर देखा जाए तो Tata Motors का शेयर पिछले 6 महीनों से ₹600–₹740 के बीच घूम रहा है। अप्रैल 2025 में यह एक बार ₹536 तक गिरा था। चार्ट के मुताबिक, शेयर फिलहाल एक संतुलन (consolidation) के दौर में है। अगर यह ₹667 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें थोड़ी तेजी की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अगर यह स्तर टूटता है, तो शेयर ₹620–₹600 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, अगर Tata Motors ₹740 के ऊपर मजबूती से ट्रेड करता है, तो शेयर ₹821 तक पहुंच सकता है, जो इसका 100-Week Moving Average (WMA) है।

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement