facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा म्युचुअल फंड ने 6 सेक्टोरल और थीमेटिक इंडेक्स फंड उतारे

Advertisement

नई योजनाएं इन्फ्रा, विनिर्माण, हेल्थकेयर, रियल्टी क्षेत्रों और अन्य थीमों पर आधारित हैं

Last Updated- April 08, 2024 | 10:42 PM IST
Mutual Fund

टाटा म्युचुअल फंड ने सोमवार को इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, रियल्टी, वित्तीय सेवाओं, वाहन एवं विनिर्माण पर आधारित 6 थीमेटिक इंडेक्स फंड पेश किए। इनमें से तीन पेशकश – निफ्टी500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफेक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड, निफ्टी500 मल्टीकैप 50:30:20 इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स फंड और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड- इस उद्योग में नई हैं।

अन्य योजनाओं में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड, निफ्टी फाइनैं​​​शियल सर्विसेज इंडेक्स फंड और निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड शामिल हैं। फंड हाउस ने कहा है कि क्षेत्रों और थीम का चयन आकर्षक उपभोक्ता रुझानों पर आधारित है।

टाटा ऐसेट मैनेजमेंट में बिजनेस हेड आनंद वरदराजन ने कहा, ‘इन इंडेक्स फंडों को पेश करने का निर्णय बढ़ते आय स्तर और आकर्षक उपभोक्ता रुझान को ध्यान में रखकर लिया गया है। वाहनों की बढ़ती मांग और हरित ऊर्जा से भी इस क्षेत्र को ताकत मिल रही है। संयंत्र अ​धिकतम क्षमता के करीब परिचालन कर रहे हैं, जिससे विनिर्माण क्षमता नई ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना है।’

इन्फ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण सूचकांक फंडों में मल्टीकैप फ्रेमवर्क है, जिसमें आवंटन लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में 50:30:20 के अनुपात में निर्धारित है। सोमवार को एनएसई ने निफ्टी टाटा ग्रुप 25 प्रतिशत कैप और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर के साथ दो सूचकांक पेश किए थे।

हाल के वर्षों में पैसिव निवेश की लोकप्रियता बढ़ने से फंड हाउस इस क्षेत्र में इंडेक्स फंडों और ईटीएफ के जरिये नई पेशकशों की संभावना तलाश रहे हैं। पैसिव रूट म्युचुअल फंडों को नई योजना तैयार करने के लिए ज्यादा स्वायत्तता देता है। मार्च में फंड हाउसों ने तीन पैसिव फंडों के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन दा​खिल किए थे।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement