facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power के नतीजे किस दिन आएंगे? कंपनी ने कर दिया ऐलान

Advertisement

कमाई के सीजन के बीच Tata Power ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों की तारीख बता दी है। कंपनी 4 फरवरी को Q3 के वित्तीय नतीजे जारी करेगी।

Last Updated- January 15, 2026 | 11:17 AM IST
Tata Power Q1FY26 Result

कमाई के सीजन के बीच टाटा ग्रुप की प्रमुख पावर कंपनी Tata Power ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि वह 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेगी।

बोर्ड मीटिंग में नतीजों को मिलेगी मंजूरी

Tata Power ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि 4 फरवरी 2026 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन ऑडिटेड नतीजों और कंसॉलिडेटेड अनऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

पिछली तिमाही में Tata Power ने अपने नतीजे 11 नवंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे जारी किए थे। इसी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Q3 के नतीजे भी 4 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद, शाम के समय घोषित किए जाएंगे।

कंपनी ने यह भी बताया है कि इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े नियमों के तहत Tata Power के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो 25 दिसंबर 2025 से बंद है। यह विंडो नतीजे जारी होने के 48 घंटे बाद फिर से खोली जाएगी।

यह भी पढ़ें | Q3 Results Today: HDFC Life Insurance से लेकर Jio Financial और L&T Tech तक, आज 24 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे

Q2 में मजबूत रहा था कंपनी का प्रदर्शन

सितंबर 2025 में खत्म हुई दूसरी तिमाही में Tata Power का प्रदर्शन मजबूत रहा था। कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹1,245 करोड़ हो गया था, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 14% ज्यादा था। इसी दौरान कंपनी की आय बढ़कर ₹15,769 करोड़ पहुंच गई थी, जबकि EBITDA में भी 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह ₹4,032 करोड़ रहा था।

शेयर का हाल

गुरुवार को Tata Power का शेयर ₹367.45 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.26% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement