facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tata Steel बनी Tata Group की चौथी सबसे बड़ी कंपनी, जानें ग्रुप की टॉप-5 कंपनियों के नाम

Advertisement

Tata Steel ने मार्केट कैप के मामले में Trent को पछाड़ते हुए Tata Group की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बनने का गौरव हासिल किया।

Last Updated- March 07, 2025 | 5:53 PM IST
Tata Steel

Tata Steel ने 6 मार्च को बड़ी उपलब्धि हासिल की और मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से Tata Group की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। इस दौरान कंपनी ने खुदरा कारोबार में मजबूत पकड़ रखने वाली Trent Ltd को पछाड़ दिया। बुधवार को Tata Steel के शेयरों में करीब 3% की तेजी देखी गई, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर ₹1.87 लाख करोड़ हो गया। दूसरी ओर, Trent Ltd, जो इस साल अब तक 30% की गिरावट झेल चुकी है, उसका बाजार पूंजीकरण घटकर ₹1.80 लाख करोड़ रह गया।

Tata Group की टॉप कंपनियां

Tata Group की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) बनी हुई है, जिसका कुल बाजार मूल्य ₹12.84 लाख करोड़ है। इसके बाद Titan Company ₹2.74 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि Tata Motors ₹2.35 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। Tata Steel अब चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जिसने Trent को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, Tata Group की अन्य प्रमुख कंपनियों में Tata Power, Indian Hotels, Tata Consumer Products, Voltas, Tata Communications, Tata Elxsi और Tata Technologies जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Tata Steel के शेयरों में तेजी

Tata Steel के शेयर आज ₹151.55 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.80% अधिक है। कारोबार के दौरान शेयर ने ₹152.45 का हाई और ₹149.40 का लो छुआ। पिछले एक महीने में शेयर 9.58%, तीन महीने में 2.23% का रिटर्न दिया है।

Trent Ltd के शेयरों में गिरावट

Trent Ltd, जो Tata Group की एक प्रमुख रिटेल कंपनी है, इस साल अब तक 29.29% का नुकसान झेल चुकी है। शुक्रवार को इसके शेयर ₹4997.35 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 1.40% कम है। पिछले तीन महीनों में Trent के शेयर 28.61% गिर चुके हैं, जबकि छह महीनों में इसमें 29.54% की गिरावट देखी गई है। हालांकि, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों ने 26.47% की बढ़त दर्ज की है, जबकि दो साल में 277.13% और तीन साल में 369.39% का शानदार उछाल आया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement