facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेट

Advertisement

घरेलू बिक्री और उत्पादन बढ़त के दम पर टाटा स्टील में अगले महीनों में मुनाफे की संभावना

Last Updated- February 09, 2026 | 1:57 PM IST
Tata Steel stock

टाटा स्टील के दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक रहे हैं। मजबूत घरेलू बिक्री और बढ़े हुए उत्पादन ने कंपनी के प्रदर्शन को सहारा दिया, हालांकि स्टील की कीमतें कमजोर रहने से मुनाफे पर कुछ दबाव दिखा। इसके बावजूद ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने शेयर पर भरोसा बनाए रखा है और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

घरेलू कारोबार ने दिखाई मजबूती

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 3QFY26 में 356 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 9% और तिमाही आधार पर 3% बढ़ा। यह बढ़त घरेलू डिलीवरी में तेजी की वजह से आई। इस दौरान स्टील उत्पादन 6.1 मिलियन टन रहा, जो जमशेदपुर और कलिंगनगर प्लांट्स में ज्यादा आउटपुट के कारण संभव हुआ।

कंपनी की डिलीवरी 6.04 मिलियन टन रही, जो पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है। हालांकि, औसत बिक्री कीमत (ASP) 58,905 रुपये प्रति टन रही, जो सालाना और तिमाही दोनों आधार पर घटी, क्योंकि घरेलू स्टील कीमतों पर दबाव बना रहा।

कंपनी का EBITDA 77.3 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 3% बढ़ा, लेकिन तिमाही आधार पर 5% घट गया। प्रति टन EBITDA करीब 12,800 रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा (APAT) 41.7 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4% बढ़ा, लेकिन पिछली तिमाही से 7% कम रहा।

यूरोप में चुनौती, लेकिन सुधार की उम्मीद

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप में टाटा स्टील का प्रदर्शन अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। नीदरलैंड्स ऑपरेशन में मुनाफा तिमाही आधार पर घटा है, जबकि यूके ऑपरेशन में घाटा बना हुआ है। हालांकि, लागत में कटौती और क्षमता बढ़ने से आने वाली तिमाहियों में यूरोप के कारोबार में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

सेंट्रम ब्रोकिंग का कहना है कि यूरोप में लागत नियंत्रण और भारत में बेहतर कीमतों से मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) से नीदरलैंड्स ऑपरेशन को फायदा मिलने की संभावना है।

आगे का आउटलुक मजबूत

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के मुताबिक, प्रबंधन को चौथी तिमाही में करीब 0.9 मिलियन टन ज्यादा वॉल्यूम की उम्मीद है और घरेलू स्टील कीमतों में करीब 2,300 रुपये प्रति टन तक सुधार संभव है। हालांकि, कोकिंग कोल की लागत बढ़ने से मुनाफे पर कुछ असर पड़ सकता है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि भारत का कारोबार मजबूत बना रहेगा, जबकि यूरोप में बड़ा टर्नअराउंड FY27 में देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौजूदा कीमतों पर नुवामा ने शेयर पर ‘होल्ड’ की रेटिंग दी है और 189 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

ब्रोकरेज रेटिंग और टारगेट प्राइस

  • मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 240 रुपये तय किया है।
  • एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने शेयर पर BUY रेटिंग के साथ 217 रुपये का टारगेट दिया है।
  • सेंट्रम ब्रोकिंग ने भी शेयर को BUY में अपग्रेड करते हुए 218 रुपये का टारगेट रखा है।
  • वहीं नुवामा ने सतर्क रुख अपनाते हुए शेयर पर HOLD की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement