facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Stock ने 5 साल में दिया 800% रिटर्न! अब आने वाला है तगड़ा डिविडेंड! डेट हो गई फिक्स

Advertisement

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का रिजल्ट और डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को

Last Updated- April 15, 2025 | 6:34 PM IST
TATA

टाटा ग्रुप की नामी कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जल्द ही जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है, जिसके साथ ही डिविडेंड (लाभांश) की भी घोषणा की जाएगी। यह कंपनी बीएसई 500 इंडेक्स में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप 31,198.32 करोड़ रुपये है।

हर साल देती है शानदार डिविडेंड

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन अपने शेयरधारकों को हर साल अच्छा डिविडेंड देती है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 28 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जबकि 2023 में यह रकम 48 रुपये प्रति शेयर थी। अब उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी कंपनी अच्छा डिविडेंड दे सकती है।

21 अप्रैल को होगी बोर्ड मीटिंग

कंपनी ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि 21 अप्रैल 2025 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसी बैठक में डिविडेंड देने पर भी विचार होगा।

‘टाटा कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग’ के तहत कंपनी ने 25 मार्च से 23 अप्रैल 2025 तक के लिए ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी है, ताकि कोई अंदरूनी जानकारी का गलत फायदा न उठा सके।

मल्टीबैगर स्टॉक का तगड़ा रिटर्न

बात करें इस स्टॉक के परफॉरमेंस की तो टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयर करीब 11% गिरे हैं, लेकिन दो साल में यह स्टॉक 200% से ज्यादा बढ़ा है। तीन साल में इसमें 312% की तेजी आई है और पांच साल में इसने 800% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

 

Trump Tariff पर क्या बोले ITC CEO संजीव पुरी, पढ़ें क्या होगा भारत के कारोबार पर असर

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement