facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Technologies IPO: कब आएगा टाटा टेक्नोलॉजीस का आईपीओ, कितना हो सकता है इश्यू प्राइस, जानिए हर जरूरी बात

Advertisement

टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के लिए इस साल 9 मार्च को SEBI के पास अपने दस्तावेज जमा कराये थे।

Last Updated- June 19, 2023 | 11:02 AM IST
Tata motors

दलाल स्ट्रीट के निवेशक टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (Tata Technologies IPO) का काफी दिन से इंतजार कर रहे हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के लिए इस साल 9 मार्च को SEBI के पास अपने दस्तावेज जमा कराये थे।

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के बारें में जानकारी 

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीस का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। जबकि कंपनी के मौजूदा शेयरधारक टाटा मोटर्स, अल्फ़ा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-I अपनी हिस्सेदारी बेच देंगे।

ऑटो प्रमुख टाटा मोटर्स की कंपनी में 74.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ओएफएस के तहत, टाटा टेक्नोलॉजीज की मूल कंपनी टाटा मोटर्स कंपनी में 8.11 करोड़ शेयर या 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच देगी।

कितना होगा आईपीओ का आकार

आईपीओ के आकार का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इश्यू प्राइस का भी खुलासा नहीं किया गया है। टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ के संभावित आकार को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। रिपोर्ट्स की माने तो टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ का आकार 3800-4000 करोड़ रुपये हो सकता है।

कब आएगा आईपीओ

कंपनी के आईपीओ की प्रतीक्षा एनालिस्ट्स, दलाल स्ट्रीट के बड़े निवेशकों के साथ-साथ खुदरा इंवेस्टर्स भी कर रहे हैं। बाजार से जुड़े सभी लोग जानना चाहते है कि कंपनी का IPO कबतक आएगा। एनालिस्ट्स मानते हैं कि कंपनी का आईपीओ अगले पांच से छह महीने में आ सकता है।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement