facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉन्ड बाजार में खुदरा निवेशक कम, सरकार की योजना कर मुक्त बॉन्ड पर जोर

Advertisement

भारत में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कर मुक्त बॉन्ड एक आकर्षक विकल्प बन सकते हैं, खासकर युवा वर्ग के लिए

Last Updated- October 08, 2025 | 7:51 AM IST
SEBI Indian Bond Market
Representative Image

एनएसडीएल के प्रमुख संचालन अधिकारी प्रशांत वागल ने कहा कि कर मुक्त बॉन्ड जारी करने से बॉन्ड बाजार में खुदरा भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है। भारत सरकार ने 2016 के बाद कोई नया कर मुक्त बॉन्ड जारी नहीं किया है।

वागल ने 25वें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मंगलवार को कहा, ‘भारत में राष्ट्रीय बचत योजनाएं, लघु बचत योजनाएं, म्युचुअल फंड की इक्विटी लिंक्ड बचत योजनाएं (ईएलएसएस), पेंशन योजनाएं हैं। अभी इक्विटी मार्केट में राजीव गांधी इक्विटी बचत योजना है। कई साल पहले कर बचत बॉन्ड्स इस्तेमाल किए जाते थे, यह जब जारी होते थे तो लोग उन्हें धड़ल्ले से खरीदते थे। लिहाजा हम क्यों नहीं कर बचत योजना जैसा कुछ बनाएं। इसमें जहां कर बचत बॉन्ड पर ब्याज तो कर मुक्त हो, लेकिन निवेश पर नहीं… हम शुरुआत से ही लोगों के इसे हाथों हाथ स्वीकारता देख सकते हैं क्योंकि हम खुदरा निवेशकों की भागीदारी चाहते हैं।’

उन्होंने बताया कि बॉन्ड बाजार में खुदरा निवेश खास आयु वर्ग में सीमित हो गया है। इसमें 41 वर्ष से अधिक आयु के लोग अधिक हैं और युवा आयु वर्ग का कम निवेश कर रहा है। उन्होंने बताया, ‘डीमैट के 15 लाख से 16 लाख खाते हैं और इसमें 41 साल से अधिक लोगों के 10 लाख से अधिक खाते हैं। लिहाजा बॉन्ड में निवेश करने वाली दो तिहाई आबादी वह है जो रिटायरमेंट की उम्र की तरफ बढ़ रहे हैं। इसीलिए बॉन्ड को पूंजी की सुरक्षा करने वाले रूप में माना जाता है और यह स्थिर आमदनी देता है।

इसमें 41 से 60 वर्ष की आयु के लोगों की संख्या 5 लाख है और इससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या भी 5 लाख है। लिहाजा यह अनुपात है। हम ऐसे लोग चाहते हैं जो भारत की युवा आबादी हो, 30 वर्ष से कम हो लेकिन यह मुश्किल से 2 लाख से 3 लाख है।’

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 7:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement