facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टीसीएस, इन्फोसिस के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल : विश्लेषक

Advertisement

इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजों की घोषणा गुरुवार को होगी।

Last Updated- January 07, 2024 | 11:08 AM IST
Market Outlook
Representative Image

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर सभी की निगाह कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। बाजार भागीदार डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो के नतीजे शुक्रवार को आएंगे।

एसबीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड के बुनियादी इक्विटी शोध प्रमुख सनी अग्रवाल ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। यह शेयर बाजार को दिशा देने का एक बड़ा कारक होगा।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर दिसंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े और नवंबर के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आएंगे।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार घरेलू वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, कच्चे तेल के भंडार, डॉलर सूचकांक के उतार-चढ़ाव और एफआईआई तथा डीआईआई की निवेश गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देगा।’’

नंदा ने कहा कि अमेरिकी के मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दावे के आंकड़े, चीन का महंगाई का आंकड़ा और ब्रिटेन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का आंकड़ा भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत नीचे आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.6 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि बाजार आगामी सप्ताह तिमाही नतीजों के सीजन से संकेत लेगा, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को टीसीएस और इन्फोसिस के साथ होगी। इसके अलावा सप्ताह के दौरान एचसीएल टेक, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ जैसी कुछ अन्य कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आएंगे।’’

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement