facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में इस हफ्ते कैसा रहेगा हाल? TCS रिजल्ट और ग्लोबल फैक्टर्स पर रहेंगी नजरें

Advertisement

Stock Market Outlook: इस हफ्ते बाजार की दिशा TCS के तिमाही नतीजों, रुपये की चाल, FPI गतिविधियों और अमेरिकी आर्थिक डेटा पर निर्भर रहेगी, निवेशक इन फैक्टर्स पर कड़ी नजर रखेंगे

Last Updated- October 05, 2025 | 3:49 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार पर इस हफ्ते रहेगी सबकी नजरइस हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बनी रहेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का मूड मैक्रोइकनॉमिक डेटा, ग्लोबल ट्रेंड्स और TCS जैसी बड़ी IT कंपनी के तिमाही नतीजों से तय होगा। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की ट्रेडिंग गतिविधियां भी बाजार पर असर डालेंगी। सितंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार से 23,885 करोड़ रुपये (करीब 2.7 अरब डॉलर) निकाले। इस साल अब तक उनकी कुल निकासी 1.58 लाख करोड़ रुपये (17.6 अरब डॉलर) तक पहुंच चुकी है।

TCS की कमाई और ग्लोबल फैक्टर्स पर फोकस

9 अक्टूबर को IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS अपने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) के नतीजे जारी करेगी। ये नतीजे बाजार के लिए अहम होंगे। इसके साथ ही, HSBC सर्विसेज और कम्पोजिट PMI डेटा, बैंकिंग सेक्टर के लोन और डिपॉजिट ग्रोथ के आंकड़े भी निवेशकों के रडार पर रहेंगे। ग्लोबल स्तर पर, अमेरिका के फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मिनट्स, जॉबलेस क्लेम्स और कंज्यूमर सेंटिमेंट डेटा पर भी नजर रहेगी।

अमेरिका में चल रही सरकारी शटडाउन की वजह से कुछ आर्थिक आंकड़ों में देरी हो सकती है।  रुपये की कमजोरी भी निवेशकों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। हाल ही में रुपये ने डॉलर के मुकाबले अपनी सबसे निचली स्तर को छुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की चाल भी बाजार को प्रभावित करेगी। इसके अलावा, प्राइमरी मार्केट में भी हलचल रहेगी।

Also Read: MCap: टॉप 7 कंपनियों का मार्केट वैल्यू बढ़ा ₹74 हजार करोड़, HDFC बैंक ने मारी छलांग

टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े IPO इस हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं।  IT सेक्टर पर खास ध्यान रहेगा। TCS के नतीजों के साथ-साथ कंपनी प्रबंधन की टिप्पणी भी अहम होगी। हाल ही में IT सेक्टर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसमें छंटनी, H-1B वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी (1 लाख डॉलर तक), और ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 25% आउटसोर्सिंग टैक्स शामिल हैं। निवेशक प्रबंधन से टैरिफ और वीजा लागत के असर, हायरिंग के दृष्टिकोण, नए सौदों, टेक खर्च, और एआई पहलों पर अपडेट की उम्मीद करेंगे। इन टिप्पणियों से आने वाले हफ्तों में IT सेक्टर का मूड तय हो सकता है।

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी से लौटी रौनक

पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 780.71 अंक (0.97%) और निफ्टी 239.55 अंक (0.97%) चढ़ा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ग्रोथ को लेकर सकारात्मक रुख से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इस हफ्ते बाजार की चाल इन सभी फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement