facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q3FY26 Results: मुनाफा 14% घटा, रेवेन्यू अनुमान से बेहतर; AI बिजनेस से 1.8 अरब डॉलर की कमाई

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग सभी बाजारों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की मगर स्थिर मुद्रा पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की आय महज 0.5 फीसदी बढ़ी

Last Updated- January 12, 2026 | 10:38 PM IST
Tata Consultancy Services (TCS)

देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आय के मोर्चे पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया मगर मुनाफे में गिरावट देखी गई। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 13.9 फीसदी घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। सिंतबर तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का मुनाफा 11.7 फीसदी घटा है।

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टीसीएस की आय 4.8 फीसदी बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये रही। सितंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय 2 फीसदी बढ़ी है। कंपनी की आय विश्लेषकों के अनुमान से अधिक रही मगर मुनाफा उम्मीद से कम रहा।

ब्लूमबर्ग ने 66,849 करोड़ रुपये आय और 13,005 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान लगाया था। टीसीएस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के कृत्तिवासन ने कहा, ‘तीसरी तिमाही में भी वृद्धि की गति बनी रही। हम दुनिया की सबसे बड़ी एआई आधारित प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी बनने के अपने लक्ष्य पर अडिग हैं। एआई सेवा से अब सालाना 1.8 अरब डॉलर की आय हो रही है।’

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग सभी बाजारों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की मगर स्थिर मुद्रा पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की आय महज 0.5 फीसदी बढ़ी। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उत्तर अमेरिका में कंपनी की आय 0.1 फीसदी और लैटिन अमेरिका में आय 4.6 फीसदी बढ़ी है। ब्रिटेन में आय 1.9 फीसदी घटी मगर यूरोप में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement