facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: TCS चमकी, रिलायंस-इंफोसिस ने भी बढ़ाया दम, टॉप कंपनियों का मार्केट कैप उछला

Advertisement

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,692.42 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- April 27, 2025 | 1:29 PM IST
stock market today
Representative Image

MCap: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में मजबूती के बीच देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में कुल 1.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ। इस दौरान सबसे अधिक फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को मिला।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 659.33 अंक यानी 0.83 फीसदी और एनएसई निफ्टी 187.7 अंक या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,692.42 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 34,507.55 करोड़ रुपये बढ़कर 17,59,276.14 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 24,919.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,766.06 करोड़ रुपये रहा, जबकि एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,907.85 करोड़ रुपये बढ़कर 14,61,842.17 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 41,967.5 करोड़ रुपये घटकर 10,35,274.24 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में भी 10,114.99 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,47,830.70 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में भी इस अवधि में कमी दर्ज की गई।

कंपनियों की रैंकिंग की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान बरकरार रखा। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement