facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT Stock: ग्रोथ आउटलुक के दम पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार, ब्रोकरेज की सलाह- 14% अपसाइड के लिए पोर्टफोलियों में रख लें

Advertisement

FY27 तक मुनाफा और ग्रोथ के मजबूत संकेत, बैंकिंग से लेकर हेल्थकेयर तक बढ़ेगी डिमांड – ब्रोकरेज रिपोर्ट

Last Updated- June 27, 2025 | 10:50 AM IST
Tech Mahindra

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा आने वाले सालों में तेज़ी से आगे बढ़ने की तैयारी में है। ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने FY27 यानी वित्त वर्ष 2027 के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है, और इसकी रणनीतियों से मुनाफा बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,950 तय किया है। जो इसके मौजूदा भाव ₹1705 के मुकाबले 14% का अपसाइड है।

मौजूदा बाजार मूल्य ₹1,705 है, और FY26-FY27 के अनुमानित मुनाफे के आधार पर यह शेयर 27.5x और 22.7x के पीई रेशियो पर ट्रेड कर रहा है। यानी आगे भी इसमें बढ़िया रिटर्न की संभावना है।

Also Read: Stock Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक चढ़ा; निफ्टी 25,600 के करीब

किन सेक्टर्स और क्षेत्रों से मिलेगी ग्रोथ?

टेक महिंद्रा को आने वाले समय में बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स से स्थिर बिज़नेस मिलेगा। इसके साथ ही, यूरोप और एशिया-पैसिफिक (APJ) जैसे क्षेत्रों से भी अच्छी डिमांड बनी रहेगी। रिपोर्ट में खासतौर पर यह भी बताया गया है कि टेलिकॉम खर्च में स्थिरता अब दिखाई देने लगी है, जो कंपनी के मुख्य वर्टिकल के लिए फायदेमंद है।

टेक महिंद्रा मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि हर तिमाही में $600–800 मिलियन डॉलर के नए ऑर्डर मिलते रहेंगे। इससे कंपनी को अगले 2 सालों में मध्यम से तेज़ रफ्तार ग्रोथ मिलेगी और वह अपने FY27 के टारगेट के नज़दीक पहुंच सकेगी।

Also Read: Stocks to buy: मोतीलाल ओसवाल ने सुझाए ये 6 दमदार स्टॉक्स, दिए ₹578 से लेकर ₹6,900 तक के टारगेट

Project Fortius से मुनाफा बढ़ेगा

टेक महिंद्रा के ‘Project Fortius’ के तहत कंपनी का फोकस लागत में कटौती और उत्पादकता बढ़ाने पर है। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी फिक्स प्राइस डील्स में ज़्यादा मुनाफा कमाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके अलावा, ऑनसाइट और ऑफशोर वर्कफोर्स के बीच बेहतर संतुलन बनाने, प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो का एकीकरण करने और कीमत तय करने की नीति (प्राइसिंग स्ट्रैटेजी) को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इन सभी उपायों का मकसद कंपनी के मार्जिन को बेहतर बनाना है, और रिपोर्ट में इसके सफल होने की पूरी संभावना जताई गई है।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement