facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla का मुनाफा गिरा, कमाई घटी – Elon Musk ने कहा ‘आने वाले दिन मुश्किल होंगे’!

Advertisement

राजनीतिक विवाद, नई नीति और सप्लाई चेन में गड़बड़ी ने बढ़ाई Elon Musk की टेंशन

Last Updated- July 25, 2025 | 8:14 AM IST
EV Tesla Elon Musk

Tesla ने अप्रैल-जून तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी की कमाई और मुनाफे में भारी गिरावट देखी गई है। कंपनी का कुल रेवेन्यू 12% घटकर 22.5 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 25.5 अरब डॉलर था। वहीं, मुनाफा 16% गिरकर 1.17 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल 1.4 अरब डॉलर था। समायोजित (adjusted) आधार पर कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) 40 सेंट रही।

ऑटो सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट

Tesla की कमाई में सबसे बड़ी गिरावट उसके ऑटोमोबाइल बिजनेस से आई है। इस सेगमेंट का रेवेन्यू घटकर 16.7 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 19.9 अरब डॉलर था। रेगुलेटरी क्रेडिट से होने वाली बिक्री भी लगभग आधी होकर 439 मिलियन डॉलर रह गई, जो पहले 890 मिलियन डॉलर थी। कंपनी ने इस तिमाही में 3.84 लाख वाहन डिलीवर किए, जो पिछले साल के मुकाबले 14% कम है।

हालांकि, Tesla के सर्विस सेगमेंट ने थोड़ी राहत दी। इसमें सुपरचार्जर स्टेशन शामिल हैं। इस सेगमेंट का ग्रॉस प्रॉफिट 17% बढ़ा है। कंपनी ने 2,900 नए सुपरचार्जर स्टॉल्स जोड़े हैं, जिससे इसका ग्लोबल नेटवर्क 18% बढ़कर 7,300 से ज्यादा स्टेशनों तक पहुंच गया है। Tesla की कमजोर प्रदर्शन के पीछे कई कारण हैं। CEO एलन मस्क की अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और यूरोप में जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी AfD को दिए गए समर्थन को लेकर कंपनी को राजनीतिक आलोचना झेलनी पड़ी। इससे ब्रांड की छवि पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Tesla की भारत में एंट्री से EV इंश्योरेंस सेक्टर में आएगा इनोवेशन, कस्टमर्स को मिलेंगे नए कवरेज

ट्रंप के टैरिफ और नई EV नीति से परेशानी बढ़ी

ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के कारण Tesla को सप्लाई चेन में बदलाव करने पड़े, जिससे अमेरिका में गाड़ियों की उपलब्धता पर असर पड़ा। CFO वैभव तनेजा ने चेताया है कि अगस्त के अंत से डिलीवरी में और दिक्कतें आ सकती हैं। इसके साथ ही अमेरिका में पास हुए नए “Big Beautiful Bill” के चलते Tesla की गाड़ियों पर मिलने वाला $7,500 का टैक्स क्रेडिट सितंबर के बाद खत्म हो जाएगा।

कमाई के नतीजों के बाद एक कॉल में Elon Musk ने कहा, “आने वाले कुछ क्वार्टर मुश्किल हो सकते हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल के अंत तक Tesla की फाइनेंशियल स्थिति “बहुत आकर्षक” हो जाएगी।

कमजोर नतीजों और Elon Musk के बयानों के बाद कंपनी के शेयर आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में 4.5% से ज्यादा गिर गए, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।

Advertisement
First Published - July 25, 2025 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement