facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Grasim Industries की पेंट बाजार में एंट्री से फीका हुआ Asian Paints का रंग! शेयर 4% लुढ़का

Advertisement

विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एशियन पेंट्स की रेटिंग 'अंडरपरफॉर्म' से घटाकर 'सेल' कर दी है और टारगेट प्राइस पहले के 3,215 रुपये से घटाकर 2,425 रुपये कर दिया है।

Last Updated- February 26, 2024 | 1:25 PM IST
Asian Paints share price

एशियन पेंट्स के शेयर (Asian Paint’s Share) सोमवार को शुरुआती कारोबार में एनएसई पर लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 2,847.80 रुपये के दिन के निचले स्तर पर चले गए।

इक्विटी ब्रोकरेज और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी सीएलएसए (CLSA) की तरफ से एशियन पेंट्स के स्टॉक को ‘अंडरपरफॉर्म’ की पिछली रेटिंग से घटाकर ‘सेल’ कर देने के बाद शेयरों में यह गिरावट आई है।

स्टॉक के अपने रिव्यू में हांगकांग स्थित ब्रोकरेज ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा का पेंट निर्माता के निकट अवधि ग्रोथ और मार्जिन पर असर पड़ सकता है।

फिलहाल एशियन पेंट्स का शेयर 3.69 % गिरकर 2874.55 रुपये पर

दोपहर 1:10 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 0.45 फीसदी की गिरावट की तुलना में एशियन पेंट्स 3.69 प्रतिशत गिरकर 2874.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट के साथ कंपनी का शेयर 24 जुलाई, 2023 के अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल 3,566.90 रुपये से 20 प्रतिशत गिर गया है। शेयर 3 अप्रैल, 2023 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 2,705.90 रुपये पर पहुंच गया था।

अन्य पेंट कंपनियों का क्या हाल ?

बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints), इंडिगो पेंट्स, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, शालीमार पेंट्स और सिरका पेंट्स इंडिया 1 फीसदी से 3 फीसदी तक नीचे थे। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत गिरकर 72,868.94 पर ट्रेड कर रहा था।

ग्रासिम की एंट्री से फीका हुआ एशियन पेंट का रंग

बता दें कि आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने भारतीय पेंट बाजार में अपनी एंट्री का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम ‘बिरला ओपस’ (Birla Opus) रखा है।

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि कंपनी तीन साल के पूरे ऑपरेशंस में 10,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू कमाने का टारगेट रख रही है।

क्यों डाउनग्रेड हुआ एशियन पेंट्स का शेयर ?

विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एशियन पेंट्स की रेटिंग ‘अंडरपरफॉर्म’ से घटाकर ‘सेल’ कर दी है और टारगेट प्राइस पहले के 3,215 रुपये से घटाकर 2,425 रुपये कर दिया है।

वैश्विक ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बिड़ला ओपस ब्रांड नाम से एंट्री से पेंट बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक काफी बढ़ने की संभावना है जिससे कंपनी के मार्जिन पर चोट लग सकती है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement