facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services के रूप में देश को मिली तीसरी सबसे मूल्यवान NBFC

Advertisement

बजाज फाइनैंस और बजाज फिनसर्व के बाद देश में बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में Jio Financial Services तीसरी सबसे बड़ी NBFC बन जाएगी।

Last Updated- July 20, 2023 | 10:48 PM IST
Jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई रिलायंस स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स का बाजार मूल्य 261.8 रुपये प्रति शेयर है, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये पर है। यह विश्लेषकों द्वारा शुरू में जताए गए अनुमानों से काफी अ​धिक है।

अलग हुई इस कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज (Jio Financial Services) किया गया है और यह मूल्य के संदर्भ में भारत के कॉरपोरेट इतिहास में सबसे बड़ा डीमर्जर होगा। इससे पहले पूर्ववर्ती बजाज ऑटो का वर्ष 2008 में तीन कंपनियों में ​डीमर्जर किया गया था।

इसे उस समय भारतीय उद्योग जगत में सबसे बड़ा कॉरपोरेट डीमर्जर माना गया था। बजाज फाइनैंस और बजाज फिनसर्व के बाद देश में बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज तीसरी सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बन जाएगी।

Also read: डीमर्जर के बाद Jio Financial Services बनी 20 अरब डॉलर की कंपनी, इनवेस्टर्स में उत्साह

जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज की सबसे बड़ी खासियत रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में उसकी 6.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी का मूल्य अब करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये है। आरआईएल में हिस्सेदारी जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज को लाभांश का मजबूत स्रोत भी प्रदान करेगी, जिसका इस्तेमाल यह नई कंपनी पेमेंट बैंक और रिटेल उधारी जैसे अपने व्यवसाय बढ़ाने में कर सकेगी।

आरआईएल ने वित्त वर्ष 2022 में 5,412 करोड़ रुपये का कुल लाभांश चुकाया और अपनी आगामी सालाना आम बैठक में वित्त वर्ष 2023 के लिए लाभांश की घोषणा किए जाने की संभावना है।

अलग हुई कंपनी देश में एनबीएफसी क्षेत्र में सबसे मजबूत बैलेंस शीट में से एक के साथ शुरुआत करेगी। आरआईएल द्वारा घो​षित डीमर्जर की योजना के अनुसार जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज की शुरुआत करीब 28,000 करोड़ रुपये की निवेश पूंजी के साथ होगी, जो बजाज फाइनैंस और बजाज फिनसर्व के बाद निजी एनबीएफसी क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा होगा।

Also read: FPI Inflows: ग्लोबल लेवल पर भारत में सबसे ज्यादा पैसा लगा रहे विदेशी इन्वेस्टर

इससे जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज का पीबी मूल्य करीब 6 गुना पर अनुमानित है, जो बजाज फाइनैंस के 8.5 गुना से कम है, लेकिन बजाज फिनसर्व की 5.6 गुना की बुक वैल्यू से ज्यादा है। तुलनात्मक तौर पर, बजाज हो​ल्डिंग्स ऐंड इन्वेस्टमेंट्स मौजूदा समय में अपने बहीखाता मूल्य के 2 गुना पर कारोबार करने वाली भारत की सबसे बड़ी हो​ल्डिंग कंपनी है।

डीमर्जर के तहत, आरआईएल की अन्य सहायक रिलायंस इंड​स्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स ऐंड हो​ल्डिंग्स चार सहायक इकाइयों में अपनी हिस्सेदारी जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज को स्थानांतरित करेगी। ये चार सहायक इकाइयां हैं – रिलायंस रिटेल फाइनैंस, रिलायंस इंश्योरेंस ब्रोकिंग, रिलायंस पेमेंट सॉल्युशंस और जियो इन्फॉर्मेशन एग्रीगेटर सर्विसेज। इन निवेश का मूल्य करीब 3,531 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement