facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी NCDs से जुटाएगी 3000 करोड़ रुपये, स्टॉक्स पर रखें नजर; 1 साल में मिला 23% रिटर्न

Advertisement

सीमेंट सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए UltraTech Cement का इरादा खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखना है।

Last Updated- November 15, 2024 | 4:28 PM IST
JK Cement

आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने शुक्रवार, 15 नवंबर को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। सीमेंट सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी का इरादा खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखना है।

UltraTech Cement की वित्त समिति ने फंडरेजिंग को दी मंजूरी

कंपनी ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट के निदेशक मंडल की वित्त समिति ने रुपये में मूल्यवर्गित, असुरक्षित, लिस्टेड नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने आगे कहा कि यह फंडराइजिंग 3,000 करोड़ रुपये तक की कुल राशि जुटाने के लिए होगी। इसे एक या एक से ज्यादा किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया जाएगा।

UltraTech Cement के शेयरों ने दिया 23.19 प्रतिशत का रिटर्न

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार, 14 नवंबर को अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 0.54 प्रतिशत टूटकर 10,735.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 5.47 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। हालांकि अल्ट्राटेक के शेयरों ने छमाही आधार पर 11.51 प्रतिशत और सालाना आधार पर 23.19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Also read: ये Large Cap Funds बने शेयरखान के Top SIP Pick, स्कीम्स ने 3 साल में दिया 15-22% का सालाना रिटर्न; देखें डीटेल

UltraTech Cement का मुनाफा 36 प्रतिशत तक घटा

देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.55 प्रतिशत घटकर 825.18 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,280.38 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ (standalone net profit) दर्ज किया था।

दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक का ऑपरेशन से रेवेन्यू 15,634.73 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले इसी अवधि में 16,012.13 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 14,837.44 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में कंपनी की कुल आय, जिसमें अन्य आय शामिल है, 15,855.46 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement