facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वृहद आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा : विश्लेषक

Advertisement

सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं।

Last Updated- March 10, 2024 | 10:31 AM IST
Share Market
Representative Image

स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुझानों से तय होगी। सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं। विश्लेषको ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुए थे।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होगा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार का ध्यान मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगा। सप्ताह के दौरान मंगलवार को भारत और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे। बृहस्पतिवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूआईपी) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे।’’

मीणा ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में बड़ी कंपनियों के शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

जनवरी के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और फरवरी के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे। थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका, चीन और भारत के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से निवेशकों को वैश्विक व्यापक आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारा अनुमान है कि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा।’’

पिछले सप्ताह रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के बीच सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘निर्धारित वृहद आर्थिक आंकड़ों के अलावा वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन बाजार को दिशा देगा। फिलहाल चार महीने की लगातार तेजी के बाद अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। ऐसे में तत्काल आधार पर बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।’’

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement