facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट के समन का असर शेयर बाजार तक पंहुचा, Patanjali Foods का शेयर करीब 5% लुढ़का

Advertisement

Patanjali Foods Share: पतंजलि फूड्स के शेयर बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में आज 4.45 प्रतिशत या 63 रुपये की गिरावट के साथ 1353.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Last Updated- March 19, 2024 | 4:05 PM IST
Patanjali foods

Patanjali Foods Share Price : पतंजलि फूड्स के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 4.45 फीसदी के गिरावट के साथ 1353.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश के चलते आई है।

बता दें कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने यह आदेश पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले (Patanjali advertisement case) में दिया है। अदालत का यह निर्देश 27 फरवरी को भ्रामक विज्ञापन ब्रॉडकास्ट करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद की आलोचना के बाद आया है।

पतंजलि फूड्स के शेयर बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में आज 4.45 प्रतिशत या 63 रुपये की गिरावट के साथ 1353.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं, तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1.01 फीसदी या 736.37 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 72,012.05 पर क्लोज हुआ।

पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने पिछले हफ्ते भारत में कंपनी की दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के गठन की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। इसका भुगतान 11 अप्रैल, 2024 को या उससे पहले किया जाएगा।

क्या है मामला ?

बता दें कि शीर्ष अदालत ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (IMA) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें रामदेव पर वैक्सीनेशन अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पतंजलि ने अपने विज्ञापनों में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, बुखार, मिर्गी और ल्यूपस जैसी बीमारियों का इलाज करने का दावा किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पतंजलि आयुर्वेद के सामान और उनके मेडिकल प्रभावों के विज्ञापनों से संबंधित अवमानना कार्यवाही (contempt proceedings) के मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement