facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PN Gadgil Jewellers की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 65 प्रतिशत से ज्यादा उछाल के साथ बंद

Advertisement

PN Gadgil Jewellers Share Price: पीएन गाडगिल ज्वेलर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बोली के आखिरी दिन गत गुरुवार को 59.41 गुना अभिदान मिला था।

Last Updated- September 17, 2024 | 6:39 PM IST
Gold price

PN Gadgil Jewellers Share: आभूषण की खुदरा दुकानें चलाने वाली पीएन गाडगिल ज्वेलर्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने इश्यू प्राइस 480 रुपये से 65 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 73.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 834 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में 75.79 प्रतिशत बढ़कर 843.80 रुपये पर पहुंच गया। अंत में 65.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 792.80 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 72.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 830 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में 64.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 787.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,758.96 करोड़ रुपये रहा।

Also read: 40 करोड़ डॉलर के खर्च से Air India विमानों को करेगी अपग्रेड, ग्लोबल लेवल एयरलान बनाने का है प्लान

पीएन गाडगिल ज्वेलर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बोली के आखिरी दिन गत गुरुवार को 59.41 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 456-480 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी नए निर्गम से हासिल राशि में से 393 करोड़ रुपये का इस्तेमाल महाराष्ट्र में 12 नई दुकानें खोलने के लिए करेगी। इसके अलावा 300 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए और एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामों के लिए इस्तेमाल में लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement