facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sensex की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ

Last Updated- July 23, 2023 | 12:49 PM IST
HDFC Bank share price

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,23,014.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। एचडीएफसी बैंक ने अपनी आवास वित्त मूल कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय पूरा किया है।

एचडीएफसी बैंक बृहस्पतिवार को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गया। उसने इस मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पीछे छोड़ा है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,43,107.78 करोड़ रुपये बढ़कर 12,63,070.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 27,220.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,48,819.01 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 24,575.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,97,413.50 करोड़ रुपये हो गई।

आईटीसी का मूल्यांकन 21,972.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,09,924.24 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 6,137.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,59,425.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,37,138.56 करोड़ रुपये घटकर 17,15,895.17 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वित्तीय सेवा इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लि. (आएसआईएल) को अलग करने की घोषणा की है। इस इकाई को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) का नाम दिया गया है।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 52,104.89 करोड़ रुपये घटकर 12,32,953.95 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 39,406.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,52,141.59 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस का जून तिमाही का मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़ा है, जो उम्मीद से कम है। ऐसे में शुक्रवार को इन्फोसिस का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,163.77 करोड़ रुपये घटकर 6,11,786.57 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 390.94 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,94,726 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement