facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में रही मामूली तेजी

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 4:55 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 49 अंक से अधिक के लाभ में रहा। निवेशकों ने केंद्रीय बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को लेकर निर्णय से पहले सतर्क रुख अपनाया।

कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,787.63 अंक तक गया और नीचे में 59,104.59 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘घरेलू शेयर बाजार का प्रदर्शन दुनिया के अन्य बाजारों की तुलना में हल्का रहा। इसका कारण शेयरों का उच्च मूल्य पर होना है…इसके अलावा बाजार पर अदाणी समूह के मामले का भी असर है। FII (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिक्री बढ़ी है। अब निवेशकों की नजर बजट और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर है। इसको लेकर बाजार की मिली-जुली राय है।’

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में सोमवार को गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: Adani Enterprises FPO: बिक्री के आखिरी दिन हुआ पूरा सब्सक्राइब

FIIs

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 83.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 6,792.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement