facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार ने की जोरदार वापसी, निचले स्तर पर लिवाली से बेंचमार्क सूचकांकों में 5 महीने की सबसे बड़ी उछाल

Advertisement

सेंसेक्स 1,961 अंक या 2.5 फीसदी उछल कर 79,117 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 557 अंक या 2.4 फीसदी चढ़कर 23,907 पर बंद हुआ।

Last Updated- November 22, 2024 | 10:29 PM IST
stock market today

बेंचमार्क सूचकांकों ने आज एक दिन में इस साल की तीसरी सबसे बड़ी छलांग लगाई। एक दिन पहले अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद निवेशकों ने निचले स्तर पर जमकर लिवाली की जिससे बाजार में तेजी आई। जानकारों का कहना है कि बाजार की तेजी में शॉर्ट कवरिंग का भी थोड़ा योगदान रहा क्योंकि संस्थागत निवेशकों ने ज्यादा लिवाली नहीं की।

सेंसेक्स 1,961 अंक या 2.5 फीसदी उछल कर 79,117 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 557 अंक या 2.4 फीसदी चढ़कर 23,907 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक दो हफ्ते की गिरावट का सिलसिला रोकते हुए बढ़त में रहे। इस हफ्ते सेंसेक्स 1.98 फीसदी और निफ्टी 1.6 फीसदी लाभ में रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 432 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

2024 में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी 4 जून को और दूसरी बड़ी उछाल 5 जून को देखी गई थी। अदाणी समूह के शेयरों ने एक दिन पहले की गिरावट के बाद अच्छी वापसी की और ज्यादातर शेयर लाभ में रहे। मगर समूह का बाजार पूंजीकरण करीब 10,383 करोड़ रुपये घट गया।

बेंचमार्क सूचकांकों के गिरावट के चरण में प्रवेश करने के बाद निवेशकों में खरीदारी की दिलचस्पी देखी गई। गुरुवार को बंद स्तर के आधार पर निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 11 फीसदी टूट चुका है जबकि निफ्टी मिडकैप 10.7 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 10.4 फीसदी नीचे आ चुका है।

एवेंडस कैपिटल प​ब्लिक मार्केट्स अल्टरनेट स्ट्रैटजीज के सीईओ एंड्रयू हॉलैंड ने कहा, ‘गुरुवार को अदाणी की खबर आने से पहले बाजार वापसी का प्रयास कर रहा था। बाजार में काफी बिकवाली हो रही थी और इसमें 2 से 3 फीसदी बढ़त की संभावना देखी जा रही था।’ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,278 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,722 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अल्फानीति फिनटेक के निदेशक और मुख्य निवेश रणनीतिकार यूआर भट्ट ने कहा, ‘बाजार में शॉर्ट पोजीशन भी ली गई क्योंकि निवेशकों को डर है कि बाजार पर हिंडनबर्ग प्रकरण की तरह ही प्रतिकूल असर पड़ सकता है। निवेशक काफी सतर्कता बरत रहे हैं, ऐसे में मौजूदा तेजी के बने रहने के आसार कम ही हैं।’

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 2,396 शेयर लाभ में और 1,539 गिरावट पर बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.5 फीसदी और इन्फोसिस में 3.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement