facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की बढ़त

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 10:05 AM IST
Sensex can hit 100,000 2026

साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 61329 के स्तर पर और निफ्टी 68 अंकों की तेजी के साथ 18259 पर खुला। बैंक निफ्टी में 150 अंकों की तेजी रही और यह 43401 पर खुला।  शुरुआती कारोबार में मीडिया, मेटल्स और PSU बैंकिंग इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो गुरुवार को वैश्विक बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स में 345 अंक की तेजी देखने को मिली। वहीं Nasdaq में 2.59 फीसदी काी बढ़त रही। S&P 500 में 1.75 फीसदी की बढ़त रही।

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। जापान के निक्केई में 0.42 फीसदी की तेजी तो वहीं कोरिया के कोस्पी में करीब 2 फीसदी की गिरावट है।

SGX Nifty में 100 अंकों की तेजी देखने को मिली जो कि आज यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के तेजी से खुलने का संकेत है।

एक दिन पहले की बात करें, तो गुरुवार को सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ 61133 और निफ्टी 18191 पर बंद हुआ था।

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट की कीमत पर मामूली दबाव है। इसकी कीमत 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

आज के बाजर में व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तों- Elin Electronics, Cipla, Eicher Motors, RIL, Banks, Pharma जैसे शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement