facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़त के साथ शुरू हुए बाजार की चाल हुई सपाट

Advertisement
Last Updated- December 27, 2022 | 11:44 AM IST
Share Market

वैश्विक बाजार से मिल रहे संकेतों के बाद आज यानी 27 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स में 295 अंकों की बढ़त देखी गई, सेंसेक्स 60861 पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 18089 पर है। बैंक निफ्टी की बात करें तो यहां भी 197 अंकों की बढ़त के साथ 42827 पर खुला।

हालांकि बाजार ने बढ़त गंवा दी है और सपाट चाल पर है। ऊपरी स्तर से बाजार फिसला है। निफ्टी बैंक ने पूरी बढ़त गंवाई है और यह ऊपर से करीब 400 प्वाइंट फिसला है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी सपाट चाल देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

वैश्विक बाजार की बात करें तो, अमेरिकी बाजार में हफ्ते के पहले दिन रिकवरी देखने को मिली। डाओ जोन्स 176 अंक यानी 0.53 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.21 फीसदी और S&P 500 में 0.59 फीसदी की तेजी रही। डॉलर इंडेक्स 104 पर बना हुआ है।

व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो आज DLF का शेयर सुर्खियों में हैं।नोएडा अथॉरिटी की तरफ से DLF को 235 करोड़ का नोटिस मिला है। यह मॉल ऑफ इंडिया के जमीन मामले से जुड़ा है।

इसके अलावा मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। ऐसे में डेयरी स्टॉक जैसे Parag Milk, Doodla Diary जैसे स्टॉक्स पर नजर रखें।

NTPC, Tata Power के शेयरों पर भी फोकस रहेगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स, विप्रो, NDTV, NTPC, Jet Airways, Suven फार्मा जैसे स्टॉक्स पर नजर रखें>

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement