facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेरिवेटिव कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ी

Advertisement

डेरिवेटिव बाजार में सक्रिय कारोबारियों की संख्या 8 गुना बढ़ी

Last Updated- October 18, 2023 | 10:39 PM IST
Market Outlook

घरेलू इक्विटी बाजार सट्टेबाजों के लिए आकर्षक बन गए हैं, क्योंकि डेरिवेटिव बाजार ने नकदी बाजार के मुकाबले करीब 400 गुना कारोबार दर्ज किया। ऐक्सिस म्युचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी आशिष गुप्ता द्वारा जारी रिपोर्ट ‘गेमीफिकेशन ऑफ इंडियन इक्विटीज’ में कई ऐसे आंकड़े पेश किए गए हैं जो अत्यधिक सट्टा गतिविधि पर आधारित हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू बाजारों में सक्रिय डेरिवेटिव कारोबारियों की संख्या 2019 के 5 लाख से 8 गुना बढ़कर 40 लाख हो गई है। तुलनात्मक तौर पर, नकदी बाजार में, संख्या समान अवधि में 30 लाख से महज तीन गुना बढ़कर 1.1 करोड़ हुई।

कुल डेरिवेटिव कारोबार बढ़कर 4.3 लाख करोड़ डॉलर प्रतिदिन हो गया है, जो संबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का 1.2 गुना और प्रतिदिन होने वाले फ्री-फ्लोट कारोबार का तीन गुना है। ऐक्सिस एमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, डेरिवेटिव कारोबार संबद्ध नकदी बाजार की तुलना में 400 गुना ज्यादा और डिलिवरी-आधारित ट्रेडिंग का 900 गुना है।

वैश्विक तौर पर भी, डेरिवेटिव बाजार नकदी बाजार के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय हैं और कारोबार अभी भी कैश मार्केट की तुलना में 5-15 गुना अधिक है। ऐक्सिस एमएफ ने अनुमान जताया है कि डेरिवेटिव बाजार की लोकप्रियता बढ़ेगी, भले ही एक्सचेंज विभिन्न अनुबंधों के लिए निपटान दिन में बदलाव करें और अनुबंधों का आकार घटाएं।

गुप्ता का कहना है, ‘अनुबंध ढांचे में बदलाव, नए जमाने के ट्रेडिंग ऐप की दक्षता से इस बाजार के सरलीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।’ डेरिवेटिव बाजार छोटे शहरों से भी युवा निवेशकों को लगातार आकर्षित कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इक्विटी रिटेल निवेशक की औसत उम्र 35 वर्ष है, जबकि डिजिटल डिस्काउंट ब्रोकर से जुड़े निवेशक की उम्र 29 वर्ष है, जो ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए 31 वर्ष के समान है। ध्यान देने की बात यह है कि डेरिवेटिव बाजार में आधे से ज्यादा नए ग्राहक 25 वर्ष से कम उम्र के हैं।’

डेरिवेटिव बाजार में वायदा एवं विकल्प शामिल हैं, जिसमें अनुबंध सूचकांक और कुछ खास शेयरों से जुड़े होते हैं। हालांकि इसमें इंडेक्स ऑप्शन का दबदबा है, जिसका कुल डेरिवेटिव कारोबार में 98 प्रतिशत योगदान है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement