facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी के लौट रहे अच्छे दिन! ग्रुप की इस कंपनी का प्रॉफिट चार गुना बढ़ा, शेयर में भी तगड़ा उछाल

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:35 AM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अमेरिका की शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद से बड़ा नुकसान झेल रहे अदाणी ग्रुप (Adani Group) के अच्छे दिन धीरे-धीर पटरी पर लौट रहे है। ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन (Adani green) ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की चौथी तिमाही में तगड़ा मुनाफ़ा कमाया है।

ग्रुप की इस कंपनी ने मार्च तिमाही में 507 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 121 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 319 प्रतिशत उछलकर 507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का रेवेन्यू भी एक साल पहले मार्च तिमाही में 1,587 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 2,988 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें करीब दोगुना वृद्धि हुई है।

अडानी ग्रीन के शेयरों में इजाफा, पिछले दो महीने में लगभग दुगना उछाल

अच्छे नतीजों के बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय कंपनी का शेयर बीएसई सेंसेक्स में 2.51 प्रतिशत या लगभग 24 रुपये बढ़कर 974.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरआती कारोबार में यह 998 के स्तर तक भी चला गया था।

इससे पहले शुक्रवार को भी अदाणी ग्रीन के शेयरों में 3.67 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और कंपनी का शेयर 950.60 रुपये पर बंद हुआ था।

वैसे कंपनी का शेयर फरवरी में अंत में 439.35 रुपये के साथ 52 हफ्तों के लो पर चला गया था। उसके बाद से कंपनी के शेयरों में 116.36 फीसदी का उछाल आ चुका है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement