facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेंट के शेयर की बढ़ रही चमक, DMart को छोड़ा पीछे

Advertisement

ट्रेंट का शेयर भाव और बाजार पूंजीकरण पिछले एक साल में तेजी से बढ़ा है।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:33 PM IST
Retail Stocks

टाटा समूह की फैशन रिटेलर ट्रेंट अब शेयर बाजारों पर पसंदीदा रिटेल शेयरों में से एक है। यह एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के मुकाबले ज्यादा पसंदीदा शेयर बन गया है। डीमार्ट मार्च 2017 में अपने आईपीओ के बाद से पांच साल से ज्यादा समय तक इस सेगमेंट में बेहद पसंदीदा शेयर रहा था।

पिछले एक साल में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर भाव और मूल्यांकन पर दबाव पड़ा है, जबकि ट्रेंट के मूल्यांकन की रेटिंग में सुधार को शेयर कीमत में आई बड़ी तेजी से बढ़ावा मिला। ट्रेंट अब 29 गुना की पीबी वैल्यू पर कारोबार कर रहा है, जो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 15.1 गुना के पीबी अनुपात के मुकाबले करीब दोगुना है। यह अनुपात इन दोनों कंपनियों के लिए बुधवार के बाजार पूंजीकरण और इस साल मार्च के अंत में उनकी बैलेंस शीट पर आधारित है।

इसी तरह, अपने मौजूदा शेयर कीमत पर, ट्रेंट 150 गुना के पिछले पीई मल्टीपल पर है, जो एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 101 गुना के मुकाबले करीब 50 गुना ज्यादा है। आय मल्टीपल इन दो कंपनियों के पिछले 12 महीने (इस साल जून में समाप्त) के शुद्ध लाभ पर आधारित है।

ट्रेंट का पीबी अनुपात पहली बार पिछले साल मार्च में एवेन्यू सुपरमार्ट्स को पार कर गया, लेकिन पिछले एक साल में यह अंतर काफी बढ़ा है, क्योंकि ट्रेंट लगातार तेजी से बढ़ा है, जिससे उसके प्रति नए निवेशक आक​​र्षित हुए हैं।

ट्रेंट का शेयर भाव और बाजार पूंजीकरण पिछले एक साल में तेजी से बढ़ा है। जहां पिछले साल अगस्त में यह बाजार पूंजीकरण 50,000 करोड़ रुपये था वहीं बुधवार तक 46.3 प्रतिशत तक बढ़ कर 73,186 करोड़ रुपये हो गया। तुलनात्मक तौर पर, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के बाजार मूल्य में 17 प्रतिशत की कमी आई और उसका बाजार पूंजीकरण पिछले साल अगस्त के अंत के 2.94 लाख करोड़ रुपये से घटकर बुधवार को 2.43 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इसके परिणामस्वरूप, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के साथ ट्रेंट के बाजार पूंजीकरण अंतर में कमी आई है, लेकिन राजस्व और मुनाफे के संदर्भ में एवेन्यू बड़े अंतर से आगे बना हुआ है। उदाहरण के लिए, एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2023 में 42,840 करोड़ रुपये की समेकित शुद्ध बिक्री दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष ट्रेंट द्वारा दर्ज की गई 8,242 करोड़ रुपये की सालाना शुद्ध बिक्री के मुकाबले 5 गुना थी।

इसी तरह, एवेन्यू सुपरमार्ट्स का वित्त वर्ष 2023 का शुद्ध लाभ 2,373 करोड़ रुपये था, जो ट्रेंट के 347 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब सात गुना था। बाजार ने जिस वजह से ट्रेंट को ज्यादा पसंद किया है, वह यह है कि इस कंपनी का राजस्व और मुनाफा एवेन्यू सुपरमार्ट्स की तुलना में ज्यादा तेज गति से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2023 में, ट्रेंट की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 83 प्रतिशत तक बढ़ी, जबकि एवेन्यू सुपरमार्ट्स के लिए यह आंकड़ा 38 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement