facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual fund उद्योग में खुदरा निवेशकों का हिस्सा जनवरी में 9.3 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 5:01 PM IST
6 new fund companies will enter the mutual fund industry this year इस साल म्युचुअल फंड उद्योग में 6 नई फंड कंपनी देंगी दस्तक

भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी इस साल जनवरी में 9.3 फीसदी बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एम्फी) के हालिया आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जनवरी, 2022 में म्यूचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 21.40 लाख करोड़ रुपये थी। आंकड़ों के अनुसार, हालांकि संस्थागत संपत्तियों का मूल्य जनवरी, 2023 में कुछ कम होकर 17.42 लाख करोड़ रह गया है जो जनवरी, 2022 में 17.49 लाख करोड़ रुपये था।

म्यूचुअल फंड उद्योग के लोगों का मानना है कि संपत्ति में बढ़त का मुख्य कारण व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) में वृद्धि है। SIP ने लगातार चौथी बार इस साल जनवरी में 13,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छुआ। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड के प्रति जागरूकता लाने के लिए एम्फी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आंकड़ों के अनुसार, SIP के जरिये प्रवाह बढ़कर जनवरी में 13,856 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर में 13,573 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement