facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देखते ही देखते 2,000 रुपये को पार कर गया इस फिनटेक कंपनी का शेयर, दो साल में उछला 466%

Advertisement

कंपनी ने अपने डिजिटल बिजनेस में 61% की बढ़त दर्ज की है।

Last Updated- December 04, 2024 | 10:20 PM IST
SRO सदस्यता प्रोत्साहन के तरीके खोज रहे फिनटेक संघ, Fintech associations exploring ways to incentivise SRO membership

PolicyBazaar और PaisaBazaar चलाने वाली PB Fintech के शेयर बुधवार को बीएसई पर 5% बढ़कर 2,017 रुपये पर पहुंच गए। इस साल (CY24) अब तक कंपनी के शेयरों में 154% की बढ़त हुई है, जबकि बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 11.8% की तेजी आई है।

शेयर बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन

PB Fintech का शेयर बाजार में नवंबर 2021 में डेब्यू हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 989 रुपये था, जो अब दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। नवंबर 2022 में 356.20 रुपये के लो से अब तक इसके शेयरों में 466% की बढ़त हुई है। कंपनी ने नई हेल्थकेयर कंपनी “PB Healthcare Private Limited” शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए PB Fintech 100 मिलियन डॉलर (करीब ₹820 करोड़) तक का निवेश करेगी।

कंपनी ने अपने डिजिटल बिजनेस में 61% की बढ़त दर्ज की है। इसकी कुल आय 44% बढ़कर 1,167 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें बीमा कारोबार 56% बढ़ा है।

विशेषज्ञों की राय

दौलत कैपिटल ने विशेषज्ञों ने रिजल्ट अपडेट में कहा, PB Fintech का हेल्थकेयर में कदम और नए बीमा प्रोडक्ट्स पर फोकस लंबे समय में फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अगले 10 साल में कंपनी की बिक्री 5% तक बढ़ सकती है।

हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने FY25 और FY26 की कमाई के अनुमान में 22% और 3% की कमी की है। इसका कारण है कि बीमा सेगमेंट को बढ़ाने के लिए खर्च ज्यादा हो रहा है, जिससे मुनाफा धीरे बढ़ रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि शेयर की कीमत पहले ही काफी बढ़ चुकी है, लेकिन आगे ग्रोथ में रुकावट का खतरा नजर आ रहा है।

PB Fintech का कहना है कि नए कदमों और प्रोडक्ट्स की वजह से कंपनी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement