facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार ने दिया झटका ! सात दिनों में निवेशकों की पूंजी 10.42 लाख करोड़ रुपये घटी

Advertisement

शेयर बाजार में गिरावट का मौजूदा दौर शुरू होने के बाद से अब तक सेंसेक्स में 2,031.16 अंक यानी 3.31 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10,42,790.03 करोड़ रुपये गिरकर 2,57,88,195.57 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- February 27, 2023 | 7:02 PM IST
Rs.2000 note
Shutterstock

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार सात दिनों से जारी गिरावट के बीच निवेशकों की पूंजी 10.42 लाख करोड़ रुपये घट गई है। इस दौरान बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स भी 2,000 अंक से भी ज्यादा गिर चुका है। सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी गिरकर 59,288.35 अंक पर आ गया। यह शेयर बाजार में गिरावट का लगातार सातवां कारोबारी दिन रहा। यह पिछले पांच महीनों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है।

शेयर बाजार में गिरावट का मौजूदा दौर शुरू होने के बाद से अब तक सेंसेक्स में 2,031.16 अंक यानी 3.31 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10,42,790.03 करोड़ रुपये गिरकर 2,57,88,195.57 करोड़ रुपये रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेत और बिगड़ते वैश्विक आर्थिक संकेतक निवेशकों को इक्विटी बाजार में हिस्सेदारी कम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की निकासी भी बाजार में मंदड़ियों को हावी होने का मौका दे रही है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘नीतिगत ब्याज दर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने की आशंका गहराने और भू-राजनीतिक तनाव जैसी प्रतिकूल स्थितियां भी कारोबारी धारणा को कमजोर कर रही हैं।’

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement