facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 4:45 PM IST
Share Market

स्थानीय शेयर बाजार (Share Market) ने बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) कारोबार के अंत में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर कमजोरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), ICICI बैंक और HDFC जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिखा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 635.05 अंक या 1.03 फीसदी गिरकर 61,067.24 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 763.91 अंक या 1.23 फीसदी गिरकर 60,938.38 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 186.20 अंक या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 18,199.10 अंक पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि प्रमुख सूचकांक चीन और अन्य स्थानों पर कोविड संक्रमण फैसले से दबाव में आ गए। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.08 फीसदी चढ़कर 80.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Top Gainers

सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, नेस्ले, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक नुकसान में रहे।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। यूरोपीय बाजार दिन में कारोबार के दौरान लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

FIIs

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 455.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement