facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: खुलते ही औंधे मुंह लुढ़का शेयर बाजार! Sensex 600 अंक फिसला तो Nifty 150 अंक नीचे, जानें वजह

Advertisement

विप्रो, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएलटेक, टेक एम और टाइटन ने सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट दर्ज की, जबकि आयशर निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

Last Updated- February 19, 2024 | 2:09 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today, Opening Bell: अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा रहने के बाद वैश्विक बाजारों में बिकवाली दर्ज की गई और इसका असर देसी शेयर बाजार पर भी पड़ा, जो बुधवार सुबह बड़ी गिरावट के साथ खुला।

अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े ज्यादा रहना का मतलब है कि फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की जल्द कोई संभावना नहीं है।

तीस शेयरों वाला BSE Sensex 600 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 71 हजार के नीचे आते हुए 70,899 के लेवल पर खुला जबकि निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 150 अंक गिरावट के साथ 21,594 अंक पर खुला।

IT Stocks में गिरावट

विप्रो, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएलटेक, टेक एम और टाइटन ने सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट दर्ज की, जबकि आयशर निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

इन शेयरों में तेजी

दूसरी तरफ, रिलायंस, बीपीसीएल, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी पोर्ट्स ने फ्रंटलाइन सूचकांकों पर बढ़त हासिल की। इसके अलावा बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.7-1 फीसदी की गिरावट आई।

यह पढ़े: Stocks to Watch: Adani Group, Hindalco, Eicher समेत इन पांच शेयरों पर आज होगा निवेशकों का फोकस

क्यों गिरा बाजार ?

बता दें कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप नहीं आये है जिसकी वजह से अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट आई और इसका असर भारत समेत एशियाई बाजारों पर भी पड़ा।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई थी। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) पिछले बंद भाव 71,072.49 के मुकाबले मजबूती के साथ 71,292.08 अंक पर खुला। अंत में सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत या 482.70 अंक की वृद्धि लेकर 71,555.19 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी 0.59 प्रतिशत या 127.20 अंक की वृद्धि के साथ 21,743.25 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement