facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल कई रिकॉर्ड बनाने वाला शेयर बाजार अब अपने हाई से 10 प्रतिशत नीचे आया

Advertisement

बीएसई सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था। निफ्टी ने भी इसी दिन 26,277.35 के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था।

Last Updated- November 15, 2024 | 7:49 PM IST
The stock market, which made many records this year, is now down 10 percent from its high इस साल कई रिकॉर्ड बनाने वाला शेयर बाजार अब अपने हाई से 10 प्रतिशत नीचे आया

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारी गिरावट से गुजर रहे हैं। विदेशी निवेशकों की निकासी, दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और बढ़े हुए मूल्यांकन के बीच निफ्टी सितंबर में अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर से 10 प्रतिशत से अधिक नीचे आ चुका है।

बीएसई सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था। निफ्टी ने भी इसी दिन 26,277.35 के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। हालांकि, अक्टूबर के बाद से बाजार मंदी की गिरफ्त में आ गए। सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी भी रिकॉर्ड उच्चस्तर से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे है।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन ने पहले ही चिंताएं बढ़ा दी थीं, लेकिन चीन में प्रोत्साहन पैकेज ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह को भारत से चीन की ओर मोड़ दिया। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों ने इस पलायन को और बढ़ावा दिया। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि ने दबाव को और बढ़ाया, जिससे एफआईआई की निकासी बढ़ गई।”

Also read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते ओएनजीसी, एमआरएफ, अक्सो नोबेल समेत 42 स्टॉक्स करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये निकाले। मीणा ने कहा कि इस तिमाही में सबसे बड़ी निराशा एफएमसीजी शेयरों से हुई, जहां मजबूत आय की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement